फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मृतकों के लिए एंबुलेंस सेवा, बस 109 डायल करें

Wed, 03 Sep 2014 01:13 PM IST
रश्मि ओझा/अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
अस्पताल से मरीजों और गर्भवतियों को घर तक पहुंचाने वाली एंबुलेंस सेवा के बाद अब स्वास्थ्य विभाग शव भी घर तक पहुंचाने वाली एंबुलेंस योजना को शुरू करने जा रहा है। नेशनल हेल्थ मिशन के तहत सभी जिलों से सरकारी अस्पतालों में होने वाली डेथ के पांच साल के माहवार आंकडे़ मांगे गए हैं।
विज्ञापन


सरकारी अस्पतालों में इलाज के दौरान, बीमारी से या किसी हादसे में मृत्यु होने पर उन शवों को घर तक पहुंचाने की व्यवस्था अब प्रदेश सरकार करेगी। इसके लिए 109 एंबुलेंस सेवा शुरू की जाएगी।

प्रदेश सरकार ने सभी जिलों से हादसों, असामयिक मौतों का पिछले पांच साल का आंकड़ा मांगा गया है। केंद्र सरकार की राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन में यह प्रस्ताव काफी पहले से था, लेकिन प्रदेश में इसको लागू नहीं किया जा सका था।
विज्ञापन


योजना की खास बात यह है कि हादसे में मरने वाला व्यक्ति यदि दूसरे प्रदेश का भी है, तो भी उसके शव को वहां तक पहुंचाया जाएगा। इसके लिए मृतक के परिजन या कोई भी अन्य व्यक्ति 109 डायल करेगा तो एंबुलेंस मौके पर पहुंच जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें