वैष्णव ने बताया कि हरियाणा के लिए रेलवे से संबंधित 30,586 करोड़ रुपये के विभिन्न प्रोजेक्ट सेंगशन हुए हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में केंद्र में ऐसी सरकार बनी है, जो परियोजनाओं का शिलान्यास भी करती है और अपने ही कार्यकाल में कार्यों को पूरा कर उनका उद्घाटन भी करती है। सोनीपत रेल कारखाना 161 एकड़ में बना है। इसमें मेन शॉप, बॉडी रिपेयर, बोगी शॉप, कोच शाप, कोच पेंट, पावर कार शॉप व स्टोर वार्ड समेत अन्य का काम होता है।
रेल मंत्री ने बताया कि रोहतक में देश का पहला सबसे लंबा एलिवेटेड रेलवे ट्रैक बनाया गया है। इसे बनाते समय लोगों की सुविधाओं का ध्यान रखा गया है। उन्होंने कहा कि निकट भविष्य में इस प्रकार के एलिवेटेड ट्रैक अन्य शहरों में भी बनाए जाएंगे। यह ट्रैक करीब 4.85 किमी लंबा है। इस पर करीब 135 करोड़ रुपये की लागत आई है।