फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टला बड़ा हादसा: बच्चों को स्कूल से घर ले जा रही वैन पलटी, चार बच्चे घायल; 10 को आई मामूली चोट

Wed, 13 Jul 2022 05:56 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

निशांत के परिवार वालों ने बताया कि वह तीसरी कक्षा के छात्र है। निशांत को कम सुनाई देता है और वह ठीक से बोल भी नहीं पाता है। उसका पहले से ही अस्पताल में इलाज चल रहा है। 
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त वैन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जीटीबी एन्क्लेव इलाके में मंगलवार दोपहर स्कूल से बच्चों को घर ले जा रही एक वैन अनियंत्रित होकर पलट गई। दुर्घटना में वैन में सवार चार बच्चे घायल हो गए, जबकि 10 बच्चों को मामूली चोट लगी। घायल बच्चों को तुरंत जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से एक बच्चे को मैक्स अस्पताल में रेफर कर दिया गया। प्राथमिक उपचार के बाद अन्य बच्चों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। 

विज्ञापन


घायल बच्चों की पहचान निशांत, निहारिका, ओम और हितिका के रूप में हुई है। निशांत का मैक्स अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस वैन चालक नंदनगरी निवासी विक्रम के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। जांच में पता चला कि मोड़ पर तेज रफ्तार से वैन पलट गई।

विवेक विहार स्थित ग्रीनफील्ड स्कूल के बच्चों को लेकर वैन चालक विक्रम जीटीबी एंक्लेव, सीमापुरी और नंदनगरी जा रहा था। वैन में 14 बच्चे सवार थे। बच्चों ने बताया कि चालक वैन को तेज रफ्तार में चला रहा था। जनता फ्लैट के पास चालक ने वैन को तेज रफ्तार से मोड़ने लगा। उसी दौरान वैन अनियंत्रित होकर पलट गई। निशांत वैन चालक के पास वाली सीट पर बैठा था। वैन के पलटते ही वह सामने वाले शीशे को तोड़ते हुए बाहर गिर गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को जीटीबी अस्पताल में लेकर गई। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन

निशांत के सिर और हाथ में लगी चोट

निशांत के परिवार वालों ने बताया कि वह तीसरी कक्षा के छात्र है। निशांत को कम सुनाई देता है और वह ठीक से बोल भी नहीं पाता है। उसका पहले से ही अस्पताल में इलाज चल रहा है। परिवार वालों ने बताया कि उसके सिर और हाथ में चोट लगी है। वहीं निहारिका, ओम व हितिका को हाथ, पैर, कमर व शरीर के अन्य जगहों पर चोट लगी है। 

हादसे की सूचना मिलते ही शिक्षक अस्पताल पहुंचे

विवेक विहार स्थित ग्रीनफील्ड स्कूल की प्रधानाचार्य नमिता जोशी ने बताया कि हादसे की जानकारी मिलते ही स्कूल के शिक्षक जीटीबी अस्पताल पहुंच गए थे। जब तक बच्चे अस्पताल में रहे उनके शिक्षक भी वहां मौजूद थे। उन्होंने बताया कि अभिभावक बच्चों को स्कूल भेजने के लिए निजी वैन को किराए पर ले रखा है। 
विज्ञापन

बदहवास परिजन अस्पताल पहुंचे

सड़क हादसे की जानकारी मिलते ही बदहवास बच्चों के परिजन जीटीबी अस्पताल पहुंचे। लेकिन अस्पताल में बच्चों को सुरक्षित पाकर उनलोगों ने राहत की सांस ली। परिजनों ने बताया कि ओम और निशांत तीसरी कक्षा का छात्र है, वहीं निहारिका नौवीं कक्षा व हितिका चौथी कक्षा की छात्रा है। घायल बच्चे जीटीबी एन्क्लेव स्थित जनता फ्लैट, नंद नगरी व सीमापुरी के रहने वाले हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें