फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी से दुष्कर्म: पीड़िता ने कहा- बाथरूम में जबरन घुस आया युवक, घिनौनी हरकत करने के बाद ये धमकी भी दी

Sat, 19 Feb 2022 09:12 PM IST
प्रशांत कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने बंधक बनाकर दुष्कर्म करने, जान से मारने की धमकी देने और पोक्सो एक्ट में मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने मामले पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तम नगर में घर में घुसकर एक 14 साल की किशोरी के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। घटना के समय पीड़िता घर में अकेली थी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी ने धमकी भी दी कि मामले की जानकारी देने की सूरत में वह पीड़िता की हत्या कर देगा। इसके बाद वह मौके से फरार हो गया। बाद में पीड़िता ने अपनी मां को सारा वाकया बताया। परिवार ने घटना की शिकायत पुलिस को दी।

विज्ञापन


पीड़िता अपने परिवार के साथ उत्तम नगर इलाके में रहती है। पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बृहस्पतिवार को वह घर में अकेली थी। दिन में वह पानी लेने के लिए बाथरूम जा रही थी। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला युवक उसके घर आया और उसे लेकर जबरदस्ती बाथरूम में घुस गया। उसने उसके साथ बाथरूम में दुष्कर्म किया। उसने किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। मां के घर आने पर पीड़िता ने उसे सारी बात बताई। उसके बाद परिवार वाले पीड़िता को लेकर उत्तम नगर थाने पहुंचे और घटना की जानकारी पुलिस को दी।

पुलिस ने किशोरी की काउसलिंग की और उसका मेडिकल करवाने का बाद मामला दर्ज कर लिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामला दर्ज होने के बाद आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने उसके ठिकानों पर दबिश दी। शुक्रवार को पुलिस को पता चला कि आरोपी इलाके में आ रहा है। पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें