फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत के और करीब आ गया अमेरिका

विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय संस्कृति मिसाल अब खुद को सुपर पावर कहने वाला अमेरिका भी देने लगा है। इसलिए तो वह भारत के और करीब आने की लगातार कोशिश कर रहा है। हालांकि भारतीय डिप्लोमैटिक देवयानी खोबरागड़े के साथ अमेरिका में हुए व्यवहार के बाद दोनों के रिश्ते में थोड़ी खटास आई थी, लेकिन अब फिर से अमेरिका इन रिश्तों को सुधारने में लग गया है।
विज्ञापन


अमेरिकी दूतावास ने भारत के आम लोगों और उनकी संस्कृति की शक्ति को पहचानते हुए उनकी ओर एक और कदम बढ़ाया है। अमेरिका और भारत का भविष्य उज्ज्वल है। कार्यक्रम में मौजूद वाल्टर डगलस ने कहा कि यह शुरुआत भारत के लोगों के साथ गहरे संपर्क बनाने के प्रयासों को दर्शाता है।
विज्ञापन

अब अमेरिकी जानका‌रियां लें हिन्दी में

देश के आम लोगों से उनकी भाषा में बात करने के लिए राजधानी स्थित अमरीकी दूतावास की हिंदी वेबसाइट का बृहस्पतिवार को शुभारंभ किया गया।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि प्रसार भारती की अध्यक्ष मृणाल पांडे रहीं। इस दौरान हिंदी वेबसाइट और स्पेन की हिंदी पत्रिका के वेबपोर्टल का प्रजेंटेशन भी दिया गया।

उद्घाटन समारोह के दौरान अमेरिकी राजदूत नैंसी जे पावेल ने कहा कि वेबसाइट की हिंदी में शुरुआत भारत की सांस्कृतिक विरासत से जुड़ने और रिश्तों को मजबूत बनाने की दिशा में एक कदम है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें