फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी के सीने पर मुलायम की नजर

विज्ञापन
विज्ञापन
सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव के भाषण में बृहस्पतिवार को ‘56 इंच का सीना’ ही निशाने पर रहा। मुलायम सिंह ने दादरी में अपने भाषण के दौरान आधा समय मोदी पर हमले में ही लगाया और सवाल किया कि उस समय ये सीना कहां था, जब गुजरात में दंगे हो रहे थे। सभा में मुलायम सिंह भाषण की शुरुआत करने के कुछ देर बाद ही नरेंद्र मोदी पर आ गए।
विज्ञापन

'यूपी में 60-70 सीटें लाएगी सपा'

सपा मुखिया ने कहा कि गुजरात में मात्र 26 लोकसभा सीटें हैं। क्या इन सीटों से प्रधानमंत्री बना जा सकता है। गुजरात से यदि सभी 26 सीटों पर भाजपा जीत भी जाए तो भी काम नहीं चलेगा। देश की दिशा तो उत्तर प्रदेश ही तय करता है, जहां 80 सीटें हैं और इन सीटों में से 60-70 सीटें सपा जीतेगी।

गुजरात के बहाने सपा मुखिया ने मुस्लिमों को मोदी का डर भी दिखाया और कहा कि मोदी को अगर रोकना है तो सपा का साथ देना होगा। सिर्फ सपा ही ऐसी पार्टी है जो मोदी को रोक सकती है, क्योंकि कांग्रेस के बस की बात नहीं है।
विज्ञापन

'मुस्लिम समुदाय सपा से संतुष्ट है'

मुजफ्फरनगर दंगों को लेकर मुलायम सिंह ने यह कहते हुए मरहम लगाया कि वहां पर अल्पसंख्यकों का नुकसान ज्यादा हुआ है। साथ ही अपनी पीठ ठोंकते हुए कहा कि सपा सरकार ने पीड़ितों की पूरी मदद की है। यही कारण है कि मुस्लिम समुदाय संतुष्ट है और आज भी उनके साथ खड़ा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें