फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक महीने के लिए टल सकते हैं UPSC के प्री-एग्जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
सी-सैट विवाद के कारण यूपीएससी की आगामी 24 अगस्त को होने वाली प्रारंभिक परीक्षा का टलना लगभग तय है।
विज्ञापन


रविवार के बाद सोमवार को भी इस मुद्दे पर चले बैठकों के दौर के बाद सरकार ने बुधवार को संसद में प्रारंभिक परीक्षा टालने की घोषणा करने का संकेत दिया है। इस बीच गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने प्रतियोगी छात्रों से इस विवाद का हल अगले एक हफ्ते में निकालने का वादा किया है।

उन्होंने कहा है कि सरकार इस संबंध में गठित कमेटी की रिपोर्ट आते ही इस मामले में तत्काल निर्णय लेगी। प्रारंभिक परीक्षा टलने के बाद चूंकि पैटर्न में बदलाव होगा, इसलिए सरकार के सूत्रों के अनुसार परीक्षा कम से कम एक महीने तो टलेगी ही।
विज्ञापन

PMO में हुई चर्चा

पीएमओ में मंत्री जितेंद्र सिंह ने सोमवार को फिर इस मामले में राजनाथ सिंह और वित्त मंत्री अरुण जेटली से मुलाकात की। उन्होंने कार्मिक मंत्रालय और यूपीएससी के अधिकारियों के साथ भी इस मामले पर चर्चा की।

सी-सैट के मामले में जहां भारतीय भाषाओं के प्रतियोगी छात्र आंदोलनरत हैं, वहीं विपक्षी पार्टियों ने भी सरकार से यूपीएससी की परीक्षा में पुरानी पद्धति बहाल करने की मांग की है।

इनका आरोप है कि भारतीय भाषाओं पर अंग्रेजी का वर्चस्व कायम करने के लिए ही यूपीएससी ने सिविल सेवा परीक्षा में सी-सैट को जोड़ दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीते रविवार को इस मामले में हस्तक्षेप के बाद सरकार ने यूपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा टालने के स्पष्ट संकेत दिया है। माना जा रहा है कि सरकार बुधवार को संसद में प्रारंभिक परीक्षा टालने की घोषणा करेगी। 
विज्ञापन

अखिलेश और राहुल भी आगे आए

यूपी के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर उनसे यूपीएससी विवाद मामले में हस्तक्षेप करने का आग्रह किया है।

अखिलेश ने परीक्षा के पैटर्न में बदलाव पर विचार करने का अनुरोध किया है, ताकि हिंदी और अन्य भारतीय भाषाओं के प्रतियोगियों को बराबरी का मौका मिल सके।

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने सी-सैट विवाद मामले में छात्रों को भरोसा दिलाया है कि उनका नुकसान नहीं होने दिया जाएगा। मिलने पहुंचे छात्रों के एक प्रतिनिधिमंडल से राहुल ने कहा कि वह उनकी आवाज उचित मंच पर उठाएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें