फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPSC RESULT : सूरज बनकर चमके सूरजपुर के मनुज जिंदल, तीसरे प्रयास में पाई 53वीं रैंक

Fri, 02 Jun 2017 10:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
यूपीएससी में 53वीं रैंक पाने वाला मनुज ज‌िंदल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ग्रेनो निवासी मनुज जिंदल ने सूरजपुर का सूरज बनकर चमक बिखेरी है। उन्होंने संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की परीक्षा 53 वीं रैंक के साथ पास की है। मनुज ने अमेरिका से बीकॉम किया और नेशनल डिफेंस अकादमी के लिए भी परीक्षा पास की है।
विज्ञापन


यूपीएससी में कामयाबी से मनुज और उनका परिवार काफी खुश है और उनके घर बधाई देने वालों का तांता लगा है। मनुज ने इससे पहले अपने दूसरे प्रयास में यह परीक्षा पास कर टेलीकॉम सर्विसेज से जुड़ चुके हैं। यह उनका तीसरा प्रयास है। 

मनुज जिंदल ने बताया कि वह प्रशासनिक अधिकारी बनना चाहते थे। 12वीं पास करते ही एनडीए पास किया। उन्होंने वर्ष 2005 में नेशनल डिफेंस अकादमी के लिए परीक्षा पास की थी। प्रशिक्षण के दौरान उन्हें चोट लग गई थी। अनफिट होने के कारण उन्हें वापस लौटना पड़ा था। मनुज जिंदल ने बताया, उनके पिता थानसेन बैंक अधिकारी थे और सेवानिवृत्त हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

upsc topper manuj jindal - फोटो : अमर उजाला
उनका परिवार ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर कस्बे और गाजियाबाद के इंदिरापुरम में रह रहा है। मनुज के दो छोटे भाई हैं। दूसरे नंबर का भाई एजूकेशन वेब पोर्टल चलाता है, जबकि सबसे छोटा दिल्ली यूनिवर्सिटी में अर्थशास्त्र का छात्र है।

मनुज ने बताया कि वो समय उनके लिए काफी दुर्भाग्यपूर्ण था, जब चोट लगने के कारण सेना की सेवा से वापस लौटना पड़ा। दोबारा नए सिरे से शुरुआत की। अनुज ने बताया कि मैं बीकॉम करने के लिए अमेरिका गया। वहां से वापस लौटकर सिविल सर्विसेज के लिए तैयारी की।

बुधवार को आए परिणाम में कामयाबी मिलने से मनुज और उनके परिजन काफी खुश हैं। मनुज का कहना है कि नियमित अध्ययन और दृढ़ निश्चय और एकाग्रता से सफलता निश्चित मिलती है। वह जल्दी भारतीय प्रशासनिक अकादमी जाएंगे।

उनकी इच्छा है कि उन्हें गृह प्रदेश में नियुक्ति मिले। जिसके लिए आवेदन में उन्होंने शीर्ष विकल्प रखा है। हालांकि उन्होंने कहा कि उन्हें जहां भी सेवा का मौका मिलेगा, वह जुट जाएंगे। उनके चचेरे भार्ई व जिले में भाजपा नेता रवि जिंदल ने कहा कि मनुज को शुरू से ही कठिन परिश्रम की आदत थी। उसी से उनको यह सफलता मिली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें