बाद में सभी फरार हो गए। दरअसल सोसायटी में एक अज्ञात युवक किसी युवती से बहस कर रहा था। इस बीच 13 साल का नाबालिग अपनी स्कूटी पर वहां पहुंचा। गलती से स्कूटी की लाइट युवक के चेहरे पर पड़ गई। इस बात पर आग बबूला होते हुए आरोपी ने नाबालिग की पिटाई करने के अलावा उसकी स्कूटी में तोड़फोड़ कर दी।
वहां मौजूद युवती ने आरोपी को रोकने का प्रयास किया तो आरोपी युवती के साथ भी बदसलूकी करने लगा। सोसायटी के लोग वहां मदद करने के लिए पहुंचे। उन्होंने आरोपी को पकड़कर उसको थप्पड़ मार दिया। इस बात से नाराज युवक ने फोन कर अपने आधा दर्जन से ज्यादा साथियों को मौके पर बुला लिया।
आरोप है कि लाठी, डंडों, रॉड और कील लगे डंडों से लैस आरोपियों ने सोसायटी के लोगों की पिटाई करना शुरू कर दी। जो भी उनके सामने आया आरोपियों ने उस पर हमला कर दिया। मामले की सूचना पुलिस को हमले में नाबालिग और संजय (40) नामक व्यक्ति बुरी तरह जख्मी हो गए। बाद में फरार होते समय आरोपियों ने कई गाड़ियों को टक्कर मार दी।
हमले के दौरान कुल सात लोग जख्मी हुए। इसमें नाबालिग और संजय का आईसीयू में इलाज जारी है। वहीं बाकी पांच लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। पुलिस ने इस संबंध में हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। कुछ आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश की जा रही है।
पूर्वी जिला के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि वारदात मयूर विहार फेज-3, पॉकेट-2 के एमआईजी फ्लैट्स स्थित मिक्सिंग हाउस सोसायटी में हुई। रात को यहां एक युवक व युवती आपस में खड़े होकर बहस कर रहे थे। इस बीच दूसरे पॉकेट में रहने वाला नाबालिग स्कूटी लेकर वहां पहुंचा। महज लाइट पड़ने पर आरोपी ने उसे पीटना शुरू कर दिया।
हमले में चेतन नामक एक युवक भी जख्मी हुआ है। चेतन युवती और नाबालिग को बचाने आया था। आरोपी करीब आधा घंटा तक बवाल करते हुए। पूरी वारदात सोसायटी के सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई। आरडब्ल्यूए अध्यक्ष राजू वर्मा का आरोप है कि बार-बार पुलिस को कॉल किया गया, लेकिन पुलिस डेढ़ से दो घंटे बाद पहुंची।
घायलों को पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां नाबालिग व संजय का इलाज जारी है। बाकी को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से मामले की जांच कर रही है। आरोपियों की पहचान कर ली गई है। उनकी तलाश की जा रही है। पुलिस जल्द ही आरोपियों को पकड़ने की बात कर रही है।