फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मी फिर सताएगी: पारा जाएगा 40 के पास, आने वाले दिनों में नहीं मिलेगी राहत; पढ़ें सप्ताह भर का पूर्वानुमान

Mon, 13 Jul 2026 08:55 PM IST
Akash Dubey अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में अगले छह दिनों तक गर्मी से राहत मिलने की संभावना नहीं है। मॉनसून की गति सुस्त पड़ गई है। लोगों को गर्मी और उमस से बचाव के लिए पर्याप्त पानी पीने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
दिल्ली का मौसम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली में आने वाले दिनों तक गर्मी से राहत मिलने की संभावना नहीं है। ऐसे में सूरज अपने कड़े तेवर दिखाएगा। साथ ही, मानसून भी दिल्लीवासियों से नाराज रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में अगले छह दिनों तक मौसम में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार, 14 से 19 जुलाई के बीच अधिकतम तापमान 36 से 39 और न्यूनतम तापमान 26 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। इस दौरान आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे।

विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार, 14 जुलाई को पश्चिमी दिशा से 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, जिनकी गति कभी-कभी 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। अन्य दिनों में भी 10 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। 

मौसम विभाग ने लोगों को गर्मी और उमस से बचाव के लिए पर्याप्त पानी पीने और दोपहर के समय धूप में अधिक देर तक रहने से बचने की सलाह दी है। वहीं, बीते 24 घंटों के दौरान दिल्ली में न्यूनतम तापमान 24-29 और अधिकतम तापमान 36-37 डिग्री सेल्सियस के दायरे में रहा।

सोमवार को दिनभर सूरज ने दिखाए तेवर
दिल्ली में मानसून की गति सुस्त पड़ गई है। सोमवार को दिनभर आसमान में सूरज ने अपने तेवर दिखाए। मानसून के सक्रिय होने की उम्मीद के बीच दिल्लीवासियों को बारिश का इंतजार रहा, लेकिन गर्मी ने लोगों की सारी उम्मीदों पर पानी फेर दिया।
विज्ञापन

38 डिग्री दर्ज हुआ पारा
इस दौरान उमस भरी गर्मी ने लोगों को परेशान किया। हालांकि, मौसम विभाग की ओर से बारिश का कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया था। इस दौरान अधिकतम तापमान 38 और न्यूनतम तापमान 29.1 डिग्री दर्ज हुआ। इसके अलावा, अधिकतम 76 और न्यूनतम आर्द्रता 52 फीसदी दर्ज की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें