फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Police Paper Leak: गुरुग्राम तक पहुंची जांच, मानेसर के एक रिसॉर्ट में 25-30 बसों से भरकर लाए गए थे अभ्यर्थी

Wed, 13 Mar 2024 11:27 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम

सार

बसों में भरकर लाए गए अभ्यर्थियों के मोबाइल भी पहले ही जमा करा लिए गए, और सात लाख रुपये की एवज में परीक्षा से पहले पेपर को रटने के लिए जमीन पर बैठाकर क्लास लगाई गई।
विज्ञापन
UP Police Paper Leak - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती की परीक्षा को हुए भी 25 दिन बीत गए हैं, लेकिन इस परीक्षा के प्रश्न पत्र के लीक होने का खुलासा अब हो रहा है। इस पेपर को लीक करने वाले गिरोह का सरगना भी हरियाणा के जींद जिले का रहने वाला एवं दिल्ली पुलिस का सिपाही महेंद्र शर्मा बताया जा रहा है। जिसे यूपी एसटीएफ द्वारा गिरफ्तार भी किया है।

विज्ञापन

हरियाणा एसटीएफ भी इस मामले में जानकारी जुटा रही है। मानेसर के रिसॉर्ट में गत 15 फरवरी को परीक्षा की तैयारी करने वाले अभ्यर्थी बसों में भरकर लाए गए थे और यहां पर ही उन्हें लीक हुए पेपर की आंसर की रटाई गई थी। लेकिन गुरुग्राम पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी।

गुरुग्राम के मानेसर स्थित रिसॉर्ट में गत 15 फरवरी को 25 से 30 बसों में भरकर अभ्यर्थियों को लाया गया था। बसों में भरकर लाए गए अभ्यर्थियों के मोबाइल भी पहले ही जमा करा लिए गए, और सात लाख रुपये की एवज में परीक्षा से पहले पेपर को रटने के लिए जमीन पर बैठाकर क्लास लगाई गई।
विज्ञापन

इस रिसॉर्ट का फोटो भी सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर वायरल हो रहा है। यूपी एसटीएफ के सूत्रों के अनुसार इस पेपर को रटाने के लिए गुरुग्राम के रिसॉर्ट में लाने की जिम्मेवारी दिल्ली पुलिस के ही कांस्टेबल विक्रम ने ले रखी थी। जबकि इस मामले में महेंद्र शर्मा इस गिरोह को लीड कर रहा था। गुरुग्राम पुलिस के अधिकारी इस मामले में कुछ नहीं बोल रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें