फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेड कांस्टेबल ने अधिकारी के बेटे को फ्लैट में बुलाया, उसे किया किस और फिर जो हुआ...

Sat, 30 Dec 2017 10:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
1 of 5
लड़के के साथ कुकर्म - फोटो : demo pic
ट्रैफिक पुलिस में तैनात हेड कांस्टेबल ने सरकारी विभाग में तैनात एक अधिकारी के 14 वर्षीय बेटे से ‘गंदी बात’ की।
विज्ञापन

2 of 5
बच्चे संग कुकर्म - फोटो : amar ujala
किशोर ने कांस्टेबल से चंगुल से निकलकर घर पर परिजनों को बताया। परिजनों की शिकायत पर सिहानी गेट पुलिस ने पोक्सो एक्ट समेत कई गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी कांस्टेबल को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

3 of 5
बच्ची से रेप
राजनगर एक्सटेंशन की एक सोसायटी में एक सरकारी विभाग के वरिष्ठ अधिकारी रहते हैं। इसी सोसायटी में ट्रैफिक  पुलिस का हेड कांस्टेबल रविंद्र कुमार (52) रहता है। वह वसुंधरा में तैनात है और मूलरूप से मुजफ्फरनगर का रहने वाला है।

4 of 5
कानून व्यवस्था में सुधार की तैयारी - फोटो : demo pic
अधिकारी का बेटा मंगलवार देर रात करीब 11 बजे जन्मदिन की पार्टी से लौट रहा था। आरोप है कि  हेड कांस्टेबल रविंद्र कुमार ने उसे आवाज देकर अपने फ्लैट में बुलाया और उसके गाल पर क‌िस कर ल‌िया। इसके बाद आरोपी ने उसे फ्लैट का दरवाजा और लाइट बंद करने की बात कही तो वह डर गया और उसके फ्लैट से निकलकर भागा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
डेमो इमेज
घर जाकर उसने परिजनों को जानकारी दी तो उन्होंने सिहानी गेट थाना पुलिस से शिकायत की। आरोपी कांस्टेबल भी डर गया और फ्लैट से भाग गया। पुलिस ने बुधवार शाम उसे गिरफ्तार कर लिया। हेड कांस्टेबल के खिलाफ पोक्सो एक्ट और बंधक बनाने समेत कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। एसएसपी हरिनारायण सिंह का कहना है कि हेड कांस्टेबल गिरफ्तार हो गया है। प्रक्रिया के तहत उसके निलंबन की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें