सात लाख लोगों से 3700 करोड़ की ठगी करने वाले एब्लेज इंफो सोल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड के मालिक अनुभव मित्तल और इसी कंपनी की डायरेक्टर कानपुर की आयुषी अग्रवाल का कनेक्शन बड़ा ही रहस्यमय है।
विज्ञापन
2 of 15
ayushi mittal
- फोटो : अमर उजाला
स्कूल में छह हजार रुपये की नौकरी करने वाली साधारण सी लड़की करोड़ों की ऑनलाइन कंपनी चलाने वाले बिजनेसमैन अनुभव के संपर्क में कैसे आई, यह किसी को नहीं पता। आयुषी के परिवार को जानने वाले लोग इस रिश्ते को पचा नहीं पा रहे थे।
विज्ञापन
3 of 15
ayushi mittal
- फोटो : अमर उजाला
वर्ष 2012 में शिवकटरा रोड पर बाबूलाल के हाता में रहने आए अग्रवाल परिवार की इतनी हैसियत नहीं थी कि वे ऐसी शादी कर सके। बावजूद इसके सात दिसंबर 2015 को आयुषी की शादी भव्य तरीके से हुई। यह शादी कानपुर में न होकर आगरा में हुई थी।
4 of 15
ayushi mittal
- फोटो : अमर उजाला
आयुषी के कई पड़ोसी इस शादी में शामिल होने आगरा गए थे। आयुषी और अनुभव की शादी को पूरे 14 महीने हो गए हैं, लेकिन अनुभव एक बार भी अपनी ससुराल कानपुर नहीं आया।
विज्ञापन
5 of 15
ayushi mittal
- फोटो : अमर उजाला
स्थानीय लोग बताते हैं कि उन्होंने कई बार मीना से बेटी आयुषी के पति के बारे में पूछा, लेकिन उन्होंने टाल दिया। आयुषी जब भी अपने मायके आईं, अकेले ही आईं।
विज्ञापन
6 of 15
ayushi mittal
- फोटो : अमर उजाला
अगस्त में शुरू हुई थी कंपनी : अनुभव मित्तल की सोशल ट्रेड डॉट बिज नाम का ऑनलाइन सोशल मीडिया पोर्टल अगस्त 2015 में लांच हुआ था। चार महीने बाद दिसंबर में ही आयुषी से शादी हो गई।
विज्ञापन
7 of 15
ayushi mittal
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद अनुभव मित्तल ने पोर्टल का नाम बदलकर एब्लेज इंफो कर दिया। शादी के चार महीने बाद मार्च 2016 में आयुषी को कंपनी का डायरेक्टर बना दिया। 3700 करोड़ की ऑनलाइन ठगी के आरोप में गिरफ्तार हुए एब्लेज इंफो सोल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के मालिक अनुभव मित्तल की पत्नी आयुषी अग्रवाल का एक मकान हरजेंदर नगर-2, कानपुर में स्थित है।
8 of 15
ayushi mittal
- फोटो : अमर उजाला
पति के गिरफ्तार होने पर दोस्त की शादी से फरार हुई थी आयुषी
3700 करोड़ रुपये के क्लिक कांड में गिरफ्तार नोएडा की एब्लेज इन्फो सोल्यूशन कंपनी की निदेशिका व मुख्य आरोपी अनुभव मित्तल की पत्नी आयुषी मित्तल को गाजियाबाद कोर्ट ने बृहस्पतिवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। एसआईटी व एसटीएफ को 11 महीने से आयुषी की तलाश थी। इस दौरान पुलिस से बचने के लिए वह चार शहरों के चक्कर काटती रही।
9 of 15
ayushi mittal
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस की गिरफ्त में आने के बाद आयुषी ने पूछताछ में बताया कि 1 फरवरी 2017 को जब एसटीएफ ने अनुभव मित्तल को गिरफ्तार किया, वह कानपुर में दोस्त की शादी में शामिल होने गई थी। कानपुर में ही आयुषी का मायका भी है। पति की गिरफ्तारी का पता चलते ही आयुषी परिवार सहित शादी से फरार हो गई थी। कानपुर से भागने के बाद हापुड़ में रह रहे उसके ससुर सुनील मित्तल ने देहरादून में रहने वाले उनके एक दोस्त के यहां आयुषी के ठहरने का इंतजाम कराया।
10 of 15
ayushi mittal
- फोटो : अमर उजाला
आयुषी कुछ समय तक वहां रुकी रही। पुलिस व एसटीएफ का दबाव बढ़ने व केस में और गिरफ्तारियां होने पर आयुषी को देहरादून से जाना पड़ा। इसके बाद वह पुणे में रह रही मौसी के घर चली गई। बंगलूरू में आयुषी का सगा भाई रहता है। आयुषी कई माह से पुणे और बंगलूरू में ही ठिकाना बदल-बदल कर रह रही थी।
11 of 15
ayushi mittal
- फोटो : अमर उजाला
सोशल मीडिया से जानकारी लेती थी
पूछताछ में आयुषी ने बताया है कि वह सोशल मीडिया के जरिये केस की जानकारी लेती रहती थी। एब्लेज और अनुभव से संबंधित सभी खबरें इंटरनेट पर पढ़ती थी। वह एब्लेज मामले से जुड़े कई सोशल मीडिया ग्रुप को फॉलो कर रही थी, लेकिन पुलिस से बचने के लिए किसी में अपडेट नहीं करती थी। मायके और ससुराल वालों से भी वह बहुत कम संपर्क करती थी। पुलिस अब ये भी जांच कर रही है कि सोशल मीडिया पर एब्लेज व अनुभव मित्तल के समर्थन में चल रहा कोई ग्रुप आयुषी के समर्थन से तो नहीं शुरू किया गया।
12 of 15
ayushi mittal
- फोटो : अमर उजाला
25 दिसंबर को पुणे में हुई थी गिरफ्तार
एसआईटी व एसटीएफ की संयुक्त टीम ने 25 दिसंबर को आयुषी को पुणे से गिरफ्तार किया गया था। ये उसकी मौसी का घर है। टीम उसे पुणे न्यायालय से ट्रांजिट रिमांड पर बुधवार रात इंदिरापुरम थाने लेकर पहुंची थी। रात गुजारने के लिए गाजियाबाद के महिला थाने में उसे रखा गया था। यहीं पर नोएडा की एसपी क्राइम प्रीति बाला गुप्ता, एसआईटी व एसटीएफ की टीम ने आयुषी से पूछताछ भी की। हालांकि, टीम को आयुषी के पास से कोई बरामदगी नहीं हुई है।
13 of 15
ayushi mittal
- फोटो : अमर उजाला
सात लोग पहले ही हो चुके हैं गिरफ्तार
एसटीएफ पहले ही आयुषी के सभी बैंक खाते सीज कर चुकी है। एसटीएफ ने 1 फरवरी को नोएडा के सेक्टर-63 में चल रही फ्रॉड कंपनी एब्लेज इन्फो सोल्यूशन का भंडाफोड़ कर मालिक अनुभव मित्तल, सीईओ श्रीधर प्रसाद और तकनीकी हेड महेश दयाल को गिरफ्तार किया था। इस केस में अब तक सात लोग जेल जा चुके हैं। इसमें अनुभव का पिता सुनील मित्तल भी है जो पूर्व में एब्लेज कंपनी का निदेशक रह चुका है। अनुभव ने शादी के बाद पिता की जगह पत्नी आयुषी को कंपनी में निदेशक बनाया था।
14 of 15
ayushi mittal
- फोटो : अमर उजाला
लगभग 250 एफआईआर दर्ज हैं एब्लेज के खिलाफ
एब्लेज कंपनी के खिलाफ नोएडा व गाजियाबाद में पांच एफआईआर दर्ज हैं। इसके अलावा मेरठ में 183, हापुड़ में लगभग 26, बागपत में 30 से ज्यादा और फरीदाबाद, हरियाणा, उत्तराखंड, तेलंगाना, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु में भी काफी संख्या में एफआईआर दर्ज हैं।