फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेनो के बर्थ डे पर मिले 10 खास तोहफे

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा और ग्रेटर नोएडा की गिनती अब देश के हाईटेक सुरक्षा वाले शहरों में की जाएगी। मंगलवार को कैबिनेट द्वारा यहां के सुरक्षा प्लान को मंजूरी मिलने के बाद कुछ ऐसा ही होने जा रहा है। एसएसपी प्रीतेंदर सिंह ने बताया कि इस व्यवस्था के तहत एक अति उच्चीकृत एवं अत्याधुनिक कंट्रोल रूम की स्थापना गौतम बुद्ध नगर जिले में नोएडा सेक्टर 14ए स्थित पुलिस कार्यालय में की जाएगी।
विज्ञापन


इस कंट्रोल रूम की मदद से अपराध की घटनाओं की सूचना मिलने पर त्वरित कार्रवाई संभव हो सकेगी। उन्होंने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से जनपद के 16 स्थान चिह्नित किए गए हैं, जो तुरंत सील किए जा सकेंगे और वहां से निगरानी रखी जा सकेगी।

120 वर्ग मीटर में प्रशासनिक भवन

एसएसपी प्रीतेंदर सिंह ने बताया कि यातायात प्रबंधन के लिए 120 वर्ग मीटर में प्रशासनिक भवन का निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा 180 वर्ग मीटर में वाहनों के लिए पार्किंग की व्यवस्था की जाएगी। इस व्यवस्था में इंटेलीजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (सीसीटीवी सहित) लगेंगे। जाम लगने पर स्मार्ट सीसीटीवी कैमरा स्वत: आपातकालीन संदेश कंट्रोल रूम को प्रेषित करेगा।

इसके जवाब में कंट्रोल रूम से ही रेड लाइट वाले चौराहों की समयावधि समायोजित कर जाम की समस्या का समाधान करेगी। इसी प्रकार अपराध या दुर्घटना की सूचना मिलने पर कंट्रोल रूम घटनास्थल पर सबसे निकटस्थ पीसीआर को तत्काल सहायता के लिए भेजेगा। उन्होंने कहा कि ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने पर ऑनलाइन चालान की व्यवस्था की गई है।

जिले को 5 नये थानों की अनूठी सौगात

नोएडा सेक्टर 71 में थाना फेस 3 बनेगा। थाने का कुल क्षेत्रफल 21 वर्ग किमी होगा और जनसंख्या 65 हजार होगी। ग्रेनो के सेक्टर ईकोटेक प्रथम में थाना ईकोटेक-1 बनेगा। क्षेत्रफल 55 वर्ग किमी होगा और जनसंख्या 58 हजार होगी। ग्रेनो के सेक्टर ईकोटेक थर्ड में थाना ईकोटेक-3 होगा। क्षेत्रफल 55 वर्ग किमी होगा और जनसंख्या 55 हजार।

ग्रेनो के सेक्टर नॉलेज पार्क-1 में थाना नॉलेज पार्क होगा। कुल क्षेत्रफल 60 वर्ग किमी होगा और जनसंख्या 60 हजार होगी। नोएडा क्षेत्र के अंतर्गत सेक्टर 128 में थाना एक्सप्रेस वे बनेगा। क्षेत्रफल 45 वर्ग किलोमीटर होगा और जनसंख्या 60 हजार होगी।

साइबर थाने के साथ फॉरेंसिक साइंस लैब भी

साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन और साइबर क्राइम प्रयोगशाला की स्थापना होगी। जिसमें एक एएसपी, दो डीएसपी, एक इंफार्मेशन टेक्नालॉजी विशेषज्ञ, पांच आईटी प्रशिक्षित सहायक अधिकारी, एक डाटा एंट्री ऑपरेटर, पांच निरीक्षक, पांच उपनिरीक्षक, पांच हेड कांस्टेबल और 30 कांस्टेबल नियुक्त होंगे।

यहीं नहीं एक मॉर्डन फॉरेंसिक साइंस लैब भी बनाई जाएगी। इस अत्याधुनिक लैब की स्थापना डिप्टी डायरेक्टर पद के अधिकारी की अध्यक्षता में की जाएगी।

इंटरनेशनल लेवल का बनेगा दंगल अखाड़ा

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के स्टेडियम में अंतरराष्ट्रीय स्तर का अखाड़ा बनेगा। यह घोषणा चेयरमैन रमा रमण ने मंगलवार को ग्रेनो के स्थापना दिवस पर स्टेडियम में आयोजित दंगल में की।

रमा रमण ने कहा कि इंडोर स्टेडियम में सभी सुविधाओं से लैस अंतरराष्ट्रीय स्तर का अखाड़ा बनवाया जाएगा। जिससे इस क्षेत्र के पहलवान यहां पर अभ्यास कर राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नाम कर सकें। यह भी कहा गया कि अब हर साल स्थापना दिवस समारोह में दंगल का आयोजन किया जाएगा।

किसानों को मिलेगा बढ़ा हुआ मुआवजा

यूपी एग्रो के चेयरमैन नरेंद्र सिंह भाटी ने कहा कि, क्षेत्र के किसानों को 64.7 प्रतिशत बढ़ा हुआ मुआवजा जल्द ही दिया जाएगा। सरकार ने इस पर लगभग सहमति दे दी है और जल्द ही इसकी घोषणा कर दी जाएगी।

सपा सरकार में किसानों और मजदूरों के कल्याण के लिए कार्य किए जा रहे हैं। प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए उन्होंने लोगों से क्षेत्र के विकास के लिए सपा को समर्थन देने की अपील की।

फायर स्टेशनों को क्या मिल गया?

फायर स्टेशनों को चार रिकवरी वैन मिलेंगी साथ ही इनका उच्चीकरण किया जाएगा। अभी तक 35 मीटर ऊंचा प्लेटफार्म ही है। अब एक प्लेटफार्म 112 मीटर का और एक 70 मीटर का मिलेगा। यहां पर बन रही हाई राइज बिल्डिंगों को देखते हुए ऊंचे प्लेटफार्म आ रहे हैं। इसके अलावा रेस्क्यू वैन भी आएगी।

अग्निशमन दल के थानों के लिए जगह चिह्नित हो चुकी है। इसमें चार वाटर टेंडर टाइप बी, दो फोम टेंडर, दो वाटर बाउजर (1200 लीटर) और एक डिजास्टर मैनेजमेंट वैन होगी।

100 से अधिक स्कूलों का तोहफा

गौतमबुद्ध नगर निवासियों के लिए एक खुशखबरी यह भी है कि जल्द ही उनको सौ से ज्यादा नए स्कूलों का तोहफा मिलने वाला है। लोगों को अपने-अपने क्षेत्रों के नजदीकी स्कूल में बच्चे का दाखिला कराने का मौका मिलेगा। इसमें सरकारी और निजी स्कूल शामिल हैं।

माध्यमिक शिक्षा परिषद व बेसिक शिक्षा परिषद से मान्यता लेने के बाद नए स्कूल खोले जाएंगे। मान्यता लेने के लिए 87 स्कूलों ने आवेदन किए हैं। इसमें पहली से पांचवीं तक के प्राइमरी स्कूलों की संख्या 25 है। वहीं आठवीं तक के स्कूलों की संख्या 62 है।

हथियारों की संख्या भी बढ़ाई जाएगी

जिले में लगातार बढ़ रहे क्राइम को देखते हुए इसे 50 ब्रैथ एनलाजर, पांच हैंड हेल्ड स्पीड गन, 10 छोटी, छह मध्यम क्षमता वाली क्रेन, तीन डिजास्टर मैनेजमेंट वैन और 200 फोल्डिंग बैरियर, 100 टायर क्लैम्प मिलेंगे।

यहीं नहीं इनके उपयोग के लिए एक एडिशनल एसपी, दो डिप्टी एसपी, छह इंस्पेक्टर, 380 सब इंस्पेक्टर, 223 हेड कांस्टेबल और 2455 कांस्टेबल उपलब्‍ध कराई जाएगी।
विज्ञापन

दो सप्ताह के भीतर शुरू हो जाएगा अंडरपास निर्माण

मॉडल टाउन अंडरपास का निर्माण अगले 15 दिनों में शुरू हो जाएगा। बुधवार को इस प्रोजेक्ट की वित्तीय बिड खुली, जिसमें तीन कंपनियों ने हिस्सा लिया। सबसे कम बोली लगाने वाली कंपनी धर्मराज कंस्ट्रक्शंस का चयन किया गया है। इस कंपनी के साथ बॉन्ड तैयार करवाकर दो सप्ताह के बाद काम शुरू करने की तैयारी है।

नोएडा से इंदिरापुरम की ओर ये अंडरपास बनेगा। साथ ही दिल्ली और गाजियाबाद की ओर जाने के लिए क्लोवर लीफ बनाया जाएगा। करीब 105 करोड़ रुपये के इस प्रोजेक्ट के पूरा होने पर मॉडल टाउन पर लगने वाले जाम से मुक्ति मिल जाएगी। यह चौराहा भी सिग्नल फ्री हो जाएगा। इसके बनकर तैयार होने में डेढ़ साले से अधिक समय लग जाएगा। प्राधिकरण और ट्रैफिक पुलिस ने मिलकर डायवर्जन प्लान भी तैयार कर लिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें