फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या आप तैयार हैं इस शाही सवारी के दीदार को?

विज्ञापन
विज्ञापन
गुड़गांव में डेनब पौलक्स की ओर से 21 गन सेल्यूट इंटरेनेशन विंटेज कार रैली के दौरान कार और बाइक्स को सड़कों पर दौड़ते देखने के साथ उनकी सवारी का आनंद भी उठाया जा सकता है। पिछले चार सालों से उक्त कंपनी विंटेज कार रैली और बाइक्स शो का आयोजन कर रही है। इस बार इसे खास बनाने के लिए इसमें बदलाव भी किए गए हैं। अब यह रैली एक की बजाय दो दिवसीय होगी यानी एक और दो फरवरी को इनके दीदार और सवारी करने का भी मौका है।
विज्ञापन

पहली बार शामिल होंगी अमेरिका, ब्रिटेन और फ्रांस कारें

डेनब पौलक्स के प्रबंध निदेशक मदन मोहन ने बताया कि इस बार इसमें 135 कार और बाइक्स का कारवां शामिल है। पहली बार अमेरिका, ब्रिटेन और फ्रांस की करीब 10 कारें शामिल होंगी। रैली के लिए देश भर की कुल 4500 विंटेज कारों में से 70 कारें और 20 बाइक्स का चयन किया गया है। इनमें से 30 कारें हैदराबाद, बंगलुरू, मुंबई, पुणे, कोल्हापुर, कानपुर, जयुपर और कोलकाता की हैं। 65 कारों और बाइक्स को प्रदर्शनी के लिए अलग से सुरक्षित रखा गया है। इस बार आयोजन में 30 महाराजाओं और 500 कंपनियों के सीईओ को आमंत्रित किया गया है। जिनमें टोयटा, जनरल मोटर्स, फोर्ड आदि के प्रतिनिधि शामिल होंगे।

लाल किला से शुरू होगी रैली

इस बार रैली लाल किला से आरंभ होगी। यहां से एतिहासिक स्मारकों सफदरजंग मकबरा, कुतुब मिनार, छतरपुर मंदिर, सुल्तानपुर के रास्ते सिकंदरपुर, चक्करपुर, इफ्को चौक होती सेक्टर 29 लैजर पार्क पहुंचेगी। यहां आने वाले मेहमानों के लिए भव्य स्वागत समारोह का आयोजन भी होगा।

पुराने शहर के लोग भी देखेंगे रैली

दो फरवरी यानी रविवार को पुराने शहर के लोग भी इन कारों का दीदार कर सकेंगे। मदन मोहन ने बताया कि दो फरवरी को गोल्फकोर्स रोड से नए गुड़गांव के कुछ हिस्सों से होती हुई रैली पुराने गुड़गांव पहुंचेगी। रूटमैप पूरा तैयार नहीं है। लेकिन सोहना रोड से राजीव चौक, सिविल लाइन से सेक्टर 15 के रास्ते इसे पुराने शहर के कुछ हिस्सों से निकाला जाएगा।

दो खास कारें होंगी शामिल

कंपनी के निदेशक हर्षवर्धन भटनागर ने बताया कि इस बार विशेष तौर पर दो दुलर्भ कारों को इसमें शामिल किया गया है। इनमें बालसिनोर के नवाब जमियत खान द्वितीय की 1929 बुइक 50 रुङ्ग कार तथा 1929 की ही रोल्स रॉयस का प्रदर्शन होगा। रोल्स रॉयस भले ही आज भी कारों का निर्माण कर रही है, लेकिन इस कार में कलपुर्जे कंपनी के पास उपलब्ध नहीं है।

बच्चों को टिकट के साथ मिलेंगे गिफ्ट

भटनागर ने बताया कि इस बार प्रदर्शनी के लिए मामूली शुल्क वूसला जाएगा। बड़े 100 रुपये और छोटे बच्चे 50 रुपये का शुल्क अदा कर प्रदर्शनी का हिस्सा बन सकेंगे। उन्होंने कहा कि बच्चों की टिकट के साथ उन्हें आकर्षक गिफ्ट भी दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि व्यवस्थाओं में किसी तरह का व्यवधान न आए इसलिए यह सिस्टम किया गया है।

...ताकि युवा पीढ़ी बदलावों से हो सके रूबरू

मदन मोहन ने बताया कि बचपन में जब वह राजा-महाराजाओं को शाही कारों की सवारी करते देखते थे तो उनके मन में इन कारों को चलाने की इच्छा होती थी। इसी सपने को पूरा करने के लिए उन्होंने ट्रेवल बिजनेस शुरू किया। आज उनके पास 200 से अधिक विंटेज करों का संग्रह है। इस रैली के माध्यम से वह नई पीढ़ी को ऑटोमोबाइल उद्योग के बदलावों से रूबरू हो सके। उन्होंने कहा कि ये सिर्फ कारें नहीं है बल्कि देश की विरासत है। उनके पास रॉल्स रॉयेस, स्ट्टज, बुइक, फोर्ड, शेवरेले, ऑस्टिन मार्टिन और बैंटल कारों का संग्रह है।
विज्ञापन

म्यूजियम बनाने की तैयारी

मदन मोहन के अनुसार वह खास म्यूजियम के लिए प्रयास कर रहे हैं। इस म्यूजियम में शाही परिवारों की सवारी से लेकर उपयोग की सभी वस्तुओं को रखने की इच्छा है। इनमें विंटेज कारें, राजा महाराजाओं का पहनावा, उनके ताज, तलवार, चाबुक आदि को शामिल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने सोहना में पुरानी गाड़ियों के लिए बनाए म्यूजियम में मदद कर बेहतर किया है। वह सरकार से मदद की उम्मीद करते हैं। मिलती है तो ठीक नहीं तो अपने स्तर पर म्यूजियम का निर्माण करेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें