ग्रेटर नोएडा के जेवर से रालोद के अवतार सिंह भड़ाना चुनाव नहीं लड़ेंगे। उन्होंने कोरोना पॉजिटिव होने की वजह से चुनाव नहीं लड़ने की बात कही है। जिसके बाद जेवर से अब इंद्रवीर भाटी को नया उम्मीदवार बनाया गया है।
विज्ञापन
इंद्रवीर सिंह भाटी अधिवक्ता हैं। बार एसोसिएशन में भी पदाधिकारी रहे हैं। बताया जा रहा है कि अवतार सिंह भड़ाना कोरोना की बात कर रहे हैं लेकिन रालोद प्रबंधन भी यह मानकर चल रहा है कि वह बहानेबाजी कर रहे हैं।