फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी चुनाव 2022: साहिबाबाद सीट से कांग्रेस ने संगीता त्यागी को बनाया प्रत्याशी, दिवंगत नेता राजीव त्यागी की हैं पत्नी

Thu, 20 Jan 2022 02:03 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद

सार

संगीता त्यागी ने बताया कि कल रात 12:00 बजे प्रियंका गांधी ने उनसे फोन पर बातचीत की और चुनाव लड़ने को कहा। उनके कहने से ही वह चुनाव लड़ने को तैयार हुई हैं।
विज्ञापन
कांग्रेस के दिवंगत नेता राजीव त्यागी की पत्नी संगीता त्यागी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस ने गाजियाबाद की साहिबाबाद सीट से संगीता त्यागी को प्रत्याशी बनाया है। संगीता त्यागी कांग्रेस के दिवंगत नेता राजीव त्यागी की पत्नी हैं। 12 अगस्त 2020 को कांग्रेस प्रवक्ता राजीव त्यागी का निधन वसुंधरा स्थित आवास पर हार्ड अटैक से हो गया था। उस समय वह एक टीवी चैनल में डिबेट का हिस्सा थे।

विज्ञापन


पति की मौत के बाद संगीता ने राजनीत में कोई रुचि नहीं दिखाई। वह डीएवी स्कूल की शिक्षिका रही हैं। संगीता त्यागी ने आज अमर उजाला को बताया कि कल रात 12:00 बजे प्रियंका गांधी ने उनसे फोन पर बातचीत की और चुनाव लड़ने को कहा। उनके कहने से ही वह चुनाव लड़ने को तैयार हुई हैं। कल वह नामांकन करेंगी।
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें