फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैभव हत्याकांड: इंस्टाग्राम पोस्ट में स्पेलिंग की गलती तो पकड़ में आए आरोपी, बाइक का नहीं है अभी कोई पता

Fri, 09 Feb 2024 02:39 PM IST
आकाश दुबे मनोज कुमार, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा

सार

आरोपियों ने वैभव के मोबाइल से इंस्टाग्राम पोस्ट करने की बात कबूल ली। फोन की लोकेशन वैभव के आखिरी लोकेशन से मेल खा रही रही थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वैभव की हत्या के बाद आरोपियों ने कई दिन तक पुलिस और परिजनों को चकमा दिया। पुलिस और परिजनों को गुमराह करने के लिए आरोपी माज पठान ने वैभव के मोबाइल से इंस्टाग्राम पर पोस्ट डाला था। गोइंग टू जयपुर लिखे पोस्ट की स्पेलिंग गलत थी। जब पुलिस ने परिजनों को पोस्ट दिखाया तो वह चौंक गए। उन्होंने कहा कि वैभव पढ़ने में अच्छा है। उसकी अंग्रेजी भी काफी अच्छी है। इसलिए वह ऐसी गलती नहीं कर सकता।

विज्ञापन

इसके बाद पुलिस ने माज और उसके नाबालिग सहयोगी को हिरासत में लेकर पूछताछ की, लेकिन दोनों ने कुछ नहीं बताया। बाद में सख्ती से पूछताछ मेें आरोपियों ने वैभव के मोबाइल से इंस्टाग्राम पोस्ट करने की बात कबूल ली। फोन की लोकेशन वैभव के आखिरी लोकेशन से मेल खा रही रही थी। इसके बाद नाबालिग ने जुबान खोली तो पुलिस अधिकारी भी सकते में रह गए।

दरअसल, माज ने वारदात से पहले वैभव का आई फोन छीन लिया था और उसके पासवर्ड आदि भी ले लिए थे। 30 जनवरी को घटना के बाद मोबाइल अपने पास रखा था। 31 जनवरी को उसने वैभव के इंस्टाग्राम पर पोस्ट डाला था। वैभव की बहनों ने पोस्ट देखते ही कहा कि उनका भाई स्पेलिंग की गलती नहीं कर सकता। उसके मोबाइल का कोई और प्रयोग कर रहा है। इसके बाद ही हत्याकांड का खुलासा हो सका।

बाइक का नहीं है अभी कोई पता
वैभव बाइक से गया था और हत्यारोपियों ने उसकी हत्या करके शव को उसी पर लादकर ले गए थे। गिरफ्तारी के बाद भी हत्यारोपियों से पुलिस उसकी बाइक का सुराग नहीं लगा पाई है।
विज्ञापन

पुलिस ने वैभव हत्याकांड में एक-एक कदम फूंक-फूंककर रखा है, इसलिए उनकी गिरफ्तारी हो पाई है। आरोपी शातिर हैं। पुलिस इस घटना में हरेक दृष्टिकोण से जांच कर रही है और सभी कड़ियों का खुलासा करेगी।- अशोक कुमार, एडीसीपी ग्रेनो जोन।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें