फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उन्नाव कांड: सीबीआई ने अदालत में कहा, विधायक कुलदीप सेंगर ने किया था दुष्कर्म

Wed, 07 Aug 2019 12:20 PM IST
Prachi Priyam न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • कुलदीप सिंह सेंगर को तिहाड़ जेल में शिफ्ट कर दिया गया
  • पीड़िता को भी इलाज के लिए दिल्ली के एम्स लाया गया है
  • इस मामले की सुनवाई अब तीस हजारी कोर्ट में चल रही है
विज्ञापन
कुलदीप सेंगर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उन्नाव दुष्कर्म कांड पर तीस हजारी कोर्ट में चल रही सुनवाई के दौरान बुधवार को सीबीआई ने कहा कि निलंबित भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर पर पीड़िता द्वारा लगाए गए आरोप सही हैं। सीबीआई ने चार्जशीट में विधायक सेंगर के खिलाफ दर्ज किए गए आरोपों को दोहराते हुए कहा कि उन्नाव रेप पीड़िता के आरोप सही हैं। विधायक कुलदीप सेंगर ने अपने सहयोगी शशि सिंह के साथ मिलकर पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया था। 

विज्ञापन


उन्नाव कांडः एम्स में पांच डॉक्टरों की टीम पीड़िता के इलाज में जुटी, वेंटिलेटर पर रखा

कुछ दिन पहले ही आरोपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को उत्तर प्रदेश से दिल्ली के तिहाड़ जेल में शिफ्ट कर दिया गया था। इस मामले की सुनवाई अब तीस हजारी कोर्ट में चल रही है। इसी के तहत विधायक कुलदीप सिंह सेंगर समेत 9 आरोपियों को अदालत में पेश किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्नाव कांडः 'आज 8 दिन बाद बिटिया का चेहरा देखा, एक बार आंख खोल लेती तो समझते ठीक है'

इधर पीड़िता को भी इलाज के लिए दिल्ली के एम्स लाया गया है। कोर्ट ने सीबीआई को एम्स के आस-पास पीड़िता के परिवार वालों के रहने की उचित व्यवस्था करने के आदेश दिए थे। इसके साथ ही सीबीआई से गवाहों की सुरक्षा पर सील बंद रिपोर्ट मांगी गई थी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें