दिल्ली के सागरपुर इलाके में मंगलवार सुबह डीडीए के खाली पड़े प्लॉट में बोरे में महिला शव मिलने से सनसन फैल गई। मंगलवार देर रात तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई थी।
पुलिस ने शव को अस्पताल में रखवा दिया है। दक्षिण-पश्चिमी जिला डीसीपी देवेंद्र आर्या ने बताया कि शुरुआती जांच में लग रहा है कि महिला की हत्या गला दबाकर की गई है। आशंका जताई जा रही है कि महिला का हत्या कहीं और कर शव को यहां फेंक दिया गया है।
डीसीपी देवेन्द्र आर्या ने बताया कि मंगलवार सुबह करीब नौ बजे सूचना मिली कि शिवपुर, सागरपुर स्थित एक खाली पड़े प्लॉट में सफेद रंग के बोरे में महिला की शव है। महिला की उम्र करीब 27 से 28 वर्ष के बीच है।
पुलिस ने शव की पहचान के लिए आसपास की थाना पुलिस को सूचना दे दी है। पुलिस प्लॉट के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाल रही है।