फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: ऑपरेशन थियेटर में बुजुर्ग दंपती की अनोखी प्रेम कहानी, दिव्यांग पति-पत्नी ने एक साथ कराई सर्जरी

Sat, 06 Aug 2022 07:54 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

दिल्ली के द्वारका स्थित आकाश अस्पताल में बुजुर्ग दंपती के घुटनों की प्रत्यारोपण सर्जरी एक साथ की गई। चिकित्सकों ने उन्हें अलग-अलग सर्जरी कराने का सुझाव दिया, परंतु दंपती तैयार नहीं हुआ, क्योंकि वह अलग नहीं होना चाहते थे।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिण अफ्रीका के बोत्सवाना में रहने वाले 70 वर्षीय बुजुर्ग दंपती की बेपनाह मुहब्बत ऑपरेशन थियेटर में भी कम नहीं हुई। साथ जीने-मरने की कसमें खाने वाले इस जोड़े के अनोखे प्रेम को देखकर हर कोई हैरान है। करीब नौ साल से घुटनों में परेशानी के कारण दोनों चलने-फिरने में अक्षम हो गए। व्हीलचेयर ही उनका सहारा थी, लेकिन वह फैसला कर चुके थे कि सुख हो या दुख, एक साथ रहेंगे और एक साथ चलेंगे। दोनों ने एक साथ सर्जरी कराई और एक साथ पैरों पर खड़े हुए।

विज्ञापन


दिल्ली के द्वारका स्थित आकाश अस्पताल में बुजुर्ग दंपती के घुटनों की प्रत्यारोपण सर्जरी एक साथ की गई। अस्पताल प्रबंधन के मुताबिक, 2020 में अविनाश और शशि ने दिल्ली के डॉक्टरों से सलाह मांगी थी। चिकित्सकों ने उन्हें अलग-अलग सर्जरी कराने का सुझाव दिया, परंतु दंपती तैयार नहीं हुआ, क्योंकि वह अलग नहीं होना चाहते थे। उनका मानना था कि अगर दोनों में से कोई एक इलाज कराता है तो दूसरा उसके बिना नहीं रह पाएगा। वह एक-दूसरे का सहारा हैं।

डॉ. आशीष चौधरी ने बताया कि यह एक बहुत ही दिलचस्प और मुश्किल था। इसके बाद दोनों का एक ही समय पर ऑपरेशन करने की योजना बनाई गई। एक ही सपोर्ट स्टाफ के साथ दंपती के लिए अस्पताल में अलग कमरे की व्यवस्था की गई, ताकि वह अपना सुख-दुख बांट सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें