फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्टनर की खुशी के लिए निकाली मंहगे गिफ्ट की अनोखी तरकीब

विज्ञापन
विज्ञापन
वेलेंटाइन डे पर पार्टनर को महंगा गिफ्ट भी दिया जा सके और पार्टी भी अच्छी आयोजित हो जाए, इसके लिए नोएडा के युवा पुराने गिफ्ट बेचने वाली ऑनलाइन वेबसाइट का सहारा ले रहे हैं।
विज्ञापन


यहां से युवा महंगे गिफ्ट सस्ते में खरीद रहे हैं। इसके लिए ज्यादा पैसे भी खर्च नहीं करने पड़ रहे हैं। सस्ते में महंगा गिफ्ट मिल जाने पर जो पैसे बचेंगे ,उससे युवा वेलेंटाइन डे पर पार्टी आयोजित करेंगे। इस दिनों युवा ऑनलाइन वेबसाइट पर खूब सर्च कर रहे हैं।

बहुत सारे लोगों को महंगे मोबाइल फोन, बाइक जैसी कई चीजें का शौक होता है। नई - नई तकनीक आते ही चीजें बदलते रहते हैं। पुरानी चीजों को बेचने के लिए ऑनलाइन वेबसाइट पर डाल देते हैं।
विज्ञापन

मार्केट रेट की तुलना में आधी से कम कीमत में गिफ्ट

इन्हीं वेबसाइट से युवा वेलेंटाइन गिफ्ट खरीद रहे हैं। यहां पर युवाओं को महंगा मोबाइल फोन, कार, घर का सामन जैसी कई चीजें मार्केट रेट की तुलना में आधी से भी कम रेट पर मिल रही है।

ऋषि ने बताया कि वेबसाइट से सस्ते गिफ्ट खरीदने के बाद जो पैसे बचेंगे, मैं उसे अच्छी पार्टी आयोजित करूंगा। ऐसी वेबसाइट युवाओं के लिए अच्छा विकल्प है।

वेबसाइट्स की वजह से लोगों को गिफ्ट खरीदने के लिए मार्केट के चक्कर भी नहीं लगाने पड़ रहे हैं। घर बैठे ही फोन पर एक क्लिक में गिफ्ट की ढेर सारी वैरायटी मिल रही हैं।
विज्ञापन

गिफ्ट खरीदने के लिए बाहर जाने की क्या जरूरत

इससे समय की भी बचत हो रही है। अमन ने बताया कि इन वेबसाइट पर सस्ते में अच्छे गिफ्ट मिल रहे हैं तो गिफ्ट खरीदने के लिए बाहर जाने की क्या जरूरत है।

कॉलेज में प्रशासनिक विभाग में कार्यरत साक्षी ने बताया कि गिफ्ट से ज्यादा भावनाएं महत्वपूर्ण हैं। अगर पार्टनर पैसे बचाकर ऑनलाइन वेबसाइट से गिफ्ट खरीदकर दे रहा है तो इसमें कोई बुराई नहीं है।

हर कोई शख्स महंगे गिफ्ट नहीं खरीद सकता है। इसलिए मैं भी अपने पार्टनर के लिए ऑनलाइन वेबसाइट से सेकंड हैंड गिफ्ट खरीद रही हूं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें