फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनोखी उपलब्धि: दिल्ली मेट्रो कर्मी का नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, 16 घंटे दो मिनट में किया यह कारनामा

Tue, 15 Mar 2022 11:21 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

डीएमआरसी के कर्मचारी प्रफुल्ल ने 16 घंटे और दो मिनट में दिल्ली मेट्रो के 254 स्टेशनों पर पहुंचकर कुल 348 किलोमीटर का सफर करके अनोखा रिकॉर्ड बनाया है। औसतन तीन मिनट में एक किलोमीटर का सफर तय करते हुए उन्होंने अपना नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज कराया है। डीएमआरसी ने ट्वीट कर उनके इस कारनामे को सराहा है। 
 
विज्ञापन
दिल्ली मेट्रो के एक कर्मी ने बनाया अनोखा रिकॉर्ड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली मेट्रो के एक कर्मी ने महज 16 घंटे और दो मिनट में दिल्ली मेट्रो के 254 स्टेशनों पर पहुंचकर कुल 348 किलोमीटर का सफर किया है। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) के परिचालन विभाग के कर्मी प्रफुल्ल सिंह ने सबसे कम समय में दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशनों का सफर कर एक रिकॉर्ड कायम किया है। इस उपलब्धि के लिए प्रफुल्ल का नाम गिनीज वर्ल्ड रिकार्ड्स में शुमार किया गया है। डीएमआरसी ने भी उनकी इस उपलब्धि पर गर्व का भाव प्रकट किया है।  

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पिछले साल प्रफुल्ल ने 348 किलोमीटर की दूरी तय करते हुए मेट्रो के सभी स्टेशनों की यात्रा सफलतापूर्वक पूरी की। औसतन तीन मिनट में एक किलोमीटर का सफर करते हुए उन्होंने यह गौरव हासिल किया है।

इस दौरान सभी मेट्रो स्टेशनों सहित कई इंटरचेंज स्टेशनों में लाइनें बदलीं और कई बार उन्होंने सीढ़ियों और एस्कलेटर की मदद ली। बावजूद इसके हौंसला रखते हुए लगातार एक के बाद एक स्टेशन का सफर करते हुए रिकार्ड बनाने में कामयाब रहे। पिछले साल अगस्त में हासिल इस उपलब्धि पर डीएमआरसी परिवार को गर्व है। डीएमआरसी की ओर से उनकी इस उपलब्धि को लेकर ट्वीट किया गया है। जिसके बाद से प्रफुल्ल को लगातार बधाईयां मिल रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें