फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेनका गांधी की एम्स में हुई सफल सर्जरी, पेट दर्द के कारण बीच में छोड़ दिया था पीलीभीत दौरा

Mon, 05 Jun 2017 09:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
maneka gandhi
विज्ञापन
महिला और बाल विकास मंत्री मेनका गांधी की रविवार को दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में सफल सर्जरी हुई। सर्जरी विभाग के प्रो. डॉ. राजेंद्र प्रसाद की टीम ने पित्त की थैली में पथरी की सर्जरी लेप्रोस्कोपी (दूरबीन) विधि से की।
विज्ञापन


सर्जरी सुबह साढ़े आठ बजे के करीब से शुरू हुई और करीब आधे घंटे चली। सर्जरी के बाद उन्हें निजी वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है। मेनका गांधी की सेहत में सुधार हो रहा है। शुक्रवार की रात मेनका गांधी को पीलीभीत से एयरलिफ्ट कर दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया था।       

बता दें, 2 जून को पीलीभीत पहुंची मेनका गांधी कि अचानक तबीयत खराब हो गई थी। पहले उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन हालत में सुधार नहीं होने पर उन्हें हेलीकॉप्टर से दिल्ली लाया गया।
विज्ञापन


मेनका दो दिन के दौरे पर पीलीभीत आई थीं। दोपहर बैठक में भाग लेने के बाद अचानक उनके पेट में दर्द हुआ पास मौजूद दवा भी उन्होंने खाई लेकिन कोई राहत नहीं मिली। इसके बाद उन्हें जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में ले जाया गया। 
विज्ञापन


दिल्ली में एम्स में रविवार को उनकी सर्जरी हुई। डॉक्टरों के मुताबिक, अभी केंद्रीय मंत्री की हालत ठीक है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें