फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दक्षिण-पश्चिम दिल्ली को सौगात: केंद्रीय रक्षा मंत्री ने इंद्रप्रस्थ पार्क का किया उद्घाटन, ये हैं उसमें खूबियां

Tue, 08 Mar 2022 08:53 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

मंगलवार को केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इस नवनिर्मित पार्क का उद्घाटन किया। यहां वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप के नाम से एक व्यायामशाला और योग केंद्र भी खोला गया है। कहा कि सागरपुर घनी आबादी वाला क्षत्र है, इसके बावजूद दक्षिणी निगम ने यहां जगह खोजकर एक हराभरा पार्क विकसित किया है, यह पर्यावरण के प्रति निगम की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिण-पश्चिम दिल्ली इलाके के सागरपुर व इसके आसपास के निवासियों को इंद्रप्रस्थ पार्क के रूप में सौगात मिली है। मंगलवार को केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इस नवनिर्मित पार्क का उद्घाटन किया। यहां वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप के नाम से एक व्यायामशाला और योग केंद्र भी खोला गया है।

विज्ञापन

 
दक्षिणी नगर निगम के इस कार्य की हुई सराहना
राजनाथ सिंह ने दक्षिणी दिल्ली नगर निगम के इस काम की सराहना की। कहा कि सागरपुर घनी आबादी वाला क्षत्र है, इसके बावजूद दक्षिणी निगम ने यहां जगह खोजकर एक हराभरा पार्क विकसित किया है, यह पर्यावरण के प्रति निगम की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। सागरपुर वॉर्ड में लोगों के घर के समीप शुद्ध व प्रदूषण मुक्त वातावरण प्रदान किया गया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली जैसे महानगर में पार्को को विकसित करने की अत्यंत आवश्यकता है।
 
डीडीए की जमीन पर विकसित हुआ पार्क
महापौर मुकेश सुर्यान ने बताया कि लंबे संघर्ष के बाद साल 2020 में डीडीए से पार्क के लिए जगह ली गई। इस भूमि पर अतिक्रमण, असामाजिक गतिविधियों के अलावा कूड़े व मलबे का ढेर लगा रहता था, जिससे स्थानीय निवासी अत्यंत परेशान थे। इसे साफ कराने में स्थानीय महिलाओं ने उल्लेखनीय योगदान दिया। महापौर ने महिलाओं के योगदान की प्रसंसा की। पार्क में ओपन जिम, गजीबो हट, वॉकिंग ट्रैक, योगा शेल्टर, बच्चों के लिए झूले इत्यादि बनाये गए हैं। 
विज्ञापन


पार्क की यह हैं खूबियां
करीब 3.26 एकड़ क्षेत्रफल में पार्क बनाया गया है। यहां करीब 2500 पेड़ और करीब 4500 झाड़ियां लगाई गई हैं। नौ वायर फिगर लगाए गए है, जिसमें लताएं चढ़ाई जाएगी। जॉगिंग के लिए 477 मीटर का वॉकिंग ट्रैक बनाया गया है। बैठने के लिए चार गजीबो हट व 25 आरसीसी बेंच बने हैं। ओपन जिम व एक योगा शेल्टर, बच्चों के लिए सात प्रकार के झूले लगाए गए हैं। पार्क में रोशनी के लिए तीन हाई मास्क लाइट, 52 फैंसी लाइट लगाई गई है। सिंचाई के लिए एक बोरवेल लगाया गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें