दिल्ली के मुंडका थाना क्षेत्र के अंतर्गत जेजे कॉलोनी में गोलीबारी की सूचना है। इस गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई है जबकि एक गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक दो हमलावर अपना चेहरा छिपाकर आए तो ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर फरार हो गए।
विज्ञापन
मृतक के भाई ने बताया कि मेरे भाई के साथ दो बुजुर्ग लोग बैठे हुए थे, जिनमें से मेरे भाई समेत दो लोगों की मौत हो गई है और दूसरा गंभीर रूप से घायल है। हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि इन लोगों ने मारे गए लोगों को निशाना क्यों बनाया। फिलहाल हमलवारों के बारे में भी कोई जानकारी सामने नहीं आई है।