फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में रफ्तार का कहर: अनियंत्रित कार ने साकेत में चार को रौंदा, घायलों के परिजन ने पुलिस पर लगाए ये आरोप

Sat, 23 Apr 2022 10:45 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

दिल्ली के साकेत इलाके में एक बेकाबू कार ने पहले तीन बाइक सवार को रौंदा और फिर एक टीएसआर चालक को टक्कर मारी। जिसमें चार लोग घायल हो गए हैं। घायलों के परिजन ने पुलिस पर सुनवाई नहीं करने के आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के साकेत इलाके में एक अनियंत्रित कार ने चार को रौंद दिया। सभी घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं घटना के बाद शिकायत करने पहुंचे परिजनों ने पुलिस पर सुनवाई नहीं करने के आरोप लगाए हैं। जबकि एक घायल का पैर भी काटना पड़ा है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बीते 17 अप्रैल को रात करीब साढ़े तीन बजे साकेत के हौजरानी इलाके में एक कार ने पहले तीन बाइक सवार को रौंदा और फिर एक टीएसआर चालक को टक्कर मारी। पुलिस ने इनमें से एक की पहचान देवली निवासी हेमंत कुमार के रुप में की है। 23 वर्षीय हेमंत को कई गंभीर चोट आई हैं। वहीं हेमंत के बुआ के लड़के सोनीपत निवासी कृष्ण कुमार (26) को भी गंभीर चोटें आई हैं। कृष्ण की पत्नी मीना (26) अभी तक कोमा में हैं। इनके अलावा पटपड़गंज निवासी चालक राम प्रवेश फिलहाल खतरे से बाहर हैं।

पुलिस ने कार की पहचान के लिए पड़ताल शुरू की जिसमें पता चला कि शालीमार बाग निवासी विपुल ढींगरा कार चला रहा था। पुलिस के अनुसार कार की नंबर प्लेट घटनास्थल पर ही मिली। इससे आरोपी की पहचान करने में आसानी भी हुई। पुलिस ने 31 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। हालांकि बाद में जमानत लेकर आरोपी बाहर आया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें