फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Umesh Pal Murder: दो साल से ये घर था अतीक की पत्नी और दो बेटों का ठिकाना, चला बुलडोजर तो मिली एयर राइफल-तलवार

Fri, 03 Mar 2023 09:00 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

बताया गया कि इस भवन को सात जनवरी 2021 को बांदा के जफर अहमद ने खरीद लिया था। इसके बाद अतीक की बीवी शाइस्ता परवीन ने जफर अहमद से इस भवन को किराए पर ले लिया था।
विज्ञापन
Prayagraj News : अतीक के करीबी के घर चला बुलडोजर - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रयागराज में हुए उमेश पाल हत्याकांड के एक आरोपी के एनकाउंटर के बाद अब जिला प्रशासन ने भी आरोपियों की अवैध संपत्ति को मिट्टी में मिलाने का अभियान शुरू कर दिया है। बुधवार को चकिया स्थित अतीक के करीबी का मकान पीडीए ने बुलडोजर चलाकर जमींदोज करा दिया। इस मकान में अतीक की बीवी शाइस्ता परवीन अपने बेटों के साथ लगभग दो वर्षों से रह रही थी।

तकरीबन आठ घंटे तक ध्वस्तीकरण की कार्रवाई चली। पीडीए के अफसरों का दावा है कि भवन का मानचित्र पास नहीं था। इस दौरान एक एयर राइफल, तलवार और अतीक के परिवार के सदस्यों की तस्वीरें भी बरामद हुईं। पीडीए ने प्रशासन के साथ मिलकर ऐसे दर्जन भर भवनों को चिह्नित किया है, जिन पर जल्द ही बुलडोजर चल सकता है।

चकिया में जिस भवन संख्या-297-205एफ पर बुलडोजर चलाया गया वह जफर अहमद खान पुत्र मोहम्मद हबीब खान निवासी बांदा के नाम पर अभिलेखों में दर्ज है। पीडीए के उपाध्यक्ष अरविंद चौहान के मुताबिक इस भवन का मानचित्र पास नहीं था।

विज्ञापन

Prayagraj News : अतीक अहमद के करीबी सफदर अली का मकान ध्वस्त करता बुलडोजर। - फोटो : अमर उजाला।

भवन स्वामी को पहले ही नोटिस भेजकर अपना पक्ष रखने के लिए कहा गया था, लेकिन उसकी ओर से कोई उपस्थित नहीं हुआ। इसके बाद इस भवन के ध्वस्तीकरण का निर्देश जारी किया गया था।

बुधवार की सुबह 10 बजे ही मजिस्ट्रेट के साथ पीडीए के अफसर चकिया पहुंच गए। भवन के पास से लगी सड़क को पुलिस-पीएसी के जवानों ने दोनों तरफ से बैरिकेडिंग लगाकर बंद कर दिया। इसके बाद भवन को खाली कराया गया। पीडीए ने सामान बाहर निकलवाने के बाद बुलडोजर चलवाना शुरू किया। शाम छह बजे तक चली इस कार्रवाई में दो सौ वर्ग गज में बने इस भवन को ध्वस्त किया गया।

बताया गया कि इस भवन को सात जनवरी 2021 को बांदा के जफर अहमद ने खरीद लिया था। इसके बाद अतीक की बीवी शाइस्ता परवीन ने जफर अहमद से इस भवन को किराए पर ले लिया था। इसी घर में शाइस्ता की बहन भी रहा करती थी। पीडीए की इस कार्रवाई के बाद उमेश हत्याकांड में शामिल शूटरों के चिह्नित भवनों पर भी बुलडोजर चलाए जाने की बात कही जा रही है।

विज्ञापन

Prayagraj News : पीडीए ने सफदर अली का मकान किया जमींदोज। - फोटो : अमर उजाला।

जफर अहमद नामक व्यक्ति के अवैध रूप से किए गए भवन निर्माण पर यह कार्रवाई की गई है। बिना मानचित्र के भवन निर्माण कराने वाले कुछ लोगों को चिह्नित किया गया है। दो -तीन भवनों के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई जल्द ही की जाएगी। अरविंद चौहान, उपाध्यक्ष-प्रयागराज विकास प्राधिकरण।

अतीक के करीबी बिल्डर का भी जुड़ा है नाम
बिना मानचित्र के बनाए गए जिस जफर अहमद नामक व्यक्ति के स्वामित्व वाले भवन को पीडीए ने बुधवार को गिरा दिया, उस भवन के बारे में पुलिस अफसरों का दावा है कि वह असल में अतीक अहमद के करीबी बिल्डर का ही है। अतीक का घर गिराए जाने के बाद से शाइस्ता अपने बेटों के साथ इसी मकान में रह रही थी। फिलहाल शाइस्ता इस कार्रवाई के पहले से ही फरार है।

दर्जन भर भवन चिह्नित, हर तरफ कयास अब किसकी बारी
चकिया में अतीक के करीबी का घर गिराए जाने के बाद अब किर शूटर के मकान पर बुलडोजर गरजेगा, इसे लेकर कयास लगाए जा रहे हैं। पता चला है कि उमेश पाल के एक शूटर गुड्डू मुस्लिम का भी मकान इसी इलाके में है। पीडीए के अफसरों ने फिलहाल दर्जन भर भवनों को चिह्नित किया है। प्रशासन की मदद से इन भवनों की सूची तैयार कर ली गई है। बारी-बारी से बुलडोजर चलाकर इन्हें ध्वस्त किया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें