नौ फरवरी को जवाहर लाल नेहरु यूनिवर्सिटी में देश विरोधी नारे लगाने के आरोपी उमर खालिद की जांच में पुलिस को कुछ चौंकाने वाले तथ्य मिले हैं।
सूत्रों के मुताबिक पुलिस ने उमर की फोन डिटेल निकाली है जिसमें तीन से नौ फरवरी के बीच उसके फोन पर 800 फोन कॉल आई हैं या की गई हैं।
बता दें कि नेएनयू में कश्मीर की आजादी के पक्ष में भी नारे लगाए गए थे। उमर की कॉल डिटेल में सामने आया है कि तीन से नौ फरवरी के बीच उसने 38 बार खुद जम्मू कश्मीर फोन किया जबकि 65 बार जम्मू से उसे फोन किया गया।
बता दें कि नौ फरवरी की घटना के बाद दिल्ली पुलिस उमर को तलाश रही है। इस दौरान दिल्ली स्थित उसके घर पर भी पुलिस ने दबिश दी लेकिन घरवालों ने उसके बारे में कोई भी जानकारी होने से इनकार कर दिया।