फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

13 केंद्रों पर होगी यूजीसी-नेट परीक्षा

Thu, 25 Dec 2014 08:40 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
आगामी 28 दिसंबर को होने वाली यूजीसी नेट परीक्षा में शहर के 13 केंद्रों पर 4460 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। मथुरा रोड स्थित वाईएमसीए विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय को परीक्षा का संयोजक केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन


परीक्षा संयोजक प्रो. राज कुमार ने बताया कि वाईएमसीए विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में अब तक 4460 परीक्षार्थियों ने पंजीकरण कराया है।

परीक्षा को शांतिपूर्ण ढंग से कराने की तैयारी पूरी कर ली गई है। उन्होंने बताया कि किसी भी तरह की समस्या पर परीक्षार्थी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर संपर्क कर कर सकते हैं।

ये हैं परीक्षा केंद्र
वाईएमसीए परिसर में दो परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इसके अलावा गीता बाल निकेतन सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर-3ई, डीसी मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर-9,  सेंट जॉन्स स्कूल सेक्टर-7ए, केएल मेहता दयानंद पब्लिक स्कूल नेहरू ग्राउंड नंबर-1, केएल मेहता दयानंद हाई स्कूल सेक्टर-17, केएल मेहता दयानंद सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर-7सी, अग्रवाल कालेज विंग-1 बल्लभगढ़, अग्रवाल कालेज विंग-3 बल्लभगढ़, टैगोर अकादमी पब्लिक स्कूल विंग-1 सेक्टर-3, टैगोर अकादमी पब्लिक स्कूल विंग-2 सेक्टर-3, द्रोणाचार्य पब्लिक स्कूल सेक्टर-23ए है।  
विज्ञापन


समस्या या जानकारी के लिए यहां करें संपर्क
परीक्षार्थियों की समस्या के समाधान और सुविधा के लिए विश्वविद्यालय ने हेल्प लाइन नंबर भी जारी किया है। इसके अलावा इसकी वेबसाइट पर परीक्षार्थियों के  नाम, रोल नंबर व परीक्षा केंद्रों के नाम भी अपडेट कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

हेल्पलाइन नंबर : 0129-2310123
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें