फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उबर कैब ड्राइवर ने दूसरे दिन फिर की बदसलूकी

Wed, 03 Jun 2015 05:31 PM IST
पुरुषोत्तम वर्मा/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
कैब सेवा देने वाले उबर कंपनी के चालक अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। सोमवार को दिल्ली से गुड़गांव जाते हुए चालक विनोद द्वारा युवती के साथ छेड़छाड़ के एक दिन बाद मंगलवार को दिल्ली में उबर के एक और चालक ने युवती के साथ बदतमीजी की।
विज्ञापन


युवती नोएडा स्थित अपने कार्यालय जा रही थी। दिल्ली पुलिस ने युवती से शिकायत लेकर मामला नोएडा की सेक्टर-20 थाना पुलिस को सौंप दिया है। युवती ने अपनी शिकायत में महिलाओं की सुरक्षा के लिए कदम उठाने के लिए कहा है।

दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार मंगलवार शाम युवती (30 वर्ष) सेक्टर-10 स्थित कार्यालय जा रही थी। युवती मीडिया संस्थान में काम करती है।

उसने सोमवार शाम करीब सवा पांच बजे दिल्ली पुलिस को 100 नंबर पर सूचना दी कि उबर टैक्सी चालक ने उसके साथ बदतमीजी की है। सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

मीडिया संस्थान में कार्यरत है युवती

पता लगा कि युवती उबर टैक्सी को छोड़कर अपने सेक्टर-10, नोएडा स्थित अपने कार्यालय जा चुकी है। पुलिस ने कार्यालय पहुंचकर युवती से शिकायत ली। युवती ने शिकायत में कहा है कि वह उबर टैक्सी से अपने कार्यालय जा रही थी।

डीएनडी पर टोल प्लाजा के पास उसने चालक रामेश राव से एसी तेज करने के लिए बोला। चालक रमेश राव ने एसी तेज करने से मना कर दिया और अपशब्द कहते हुए बदतमीजी की।

युवती ने अपनी शिकायत में कहा है कि वह कोई मामला दर्ज नहीं करवाना चाहती है। मगर वह चाहती है कि पुलिस कुछ ऐसे कदम उठाए कि आगे से कोई उबर चालक किसी महिला के साथ इस तरह की हरकत न करें।

दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारी ने बताया कि जिस जगह पर युवती के साथ बदतमीजी हुई है वह इलाका नोएडा के थाना सेक्टर-20 का पड़ता है।

इसलिए युवती से शिकायत लेकर मामले को सेक्टर-20 थाना पुलिस को भिजवा दिया गया दिल्ली पुलिस ने युवती की शिकायत पर सिर्फ डीडी एंट्री की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें