फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट लगने से दो युवकों की मौत

Sat, 29 Mar 2014 07:23 PM IST
अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
संजय एंक्लेव में शनिवार सुबह हाईटेंशन तार की चपेट में आने से दो युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव बीके अस्पताल की मॉर्चरी में रखवा दिए हैं।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, घटना सुबह करीब 11:30 बजे की है। शिव बहादुर सिंह ने पुलिस को बताया कि वह परिवार के  साथ संजय एंक्लेव में रहता है। उसका 24 वर्षीय भतीजा रोहित सिंह चौहान भी संजय एंक्लेव में किराये पर रहता था। वह मूल रूप से यूपी के मैनपुरी के गांव कुररा का निवासी था।

सुबह रोहित के पास कॉलोनी में ही रहने वाला 24 वर्षीय सूरज प्रकाश आया था। रोहित किसी काम से छत पर चला गया, इसी बीच वह पास से गुजर रहे हाईटेंशन तार की चपेट में आ गया। रोहित की चीख सुनकर सूरज उसे बचाने पहुंचा तो वह भी चपेट में आ गया।
विज्ञापन


घटना का पता लगने पर उन्हें बीके अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। सूरज मूल रूप से यूपी के मऊ जिले के गांव कोपागंज का निवासी था। वह यहां एक कंपनी में डाई फिटर था। बताया गया है कि रोहित की सात मई को शादी होने वाली थी। वह यहां नौकरी की तलाश कर रहा था।

पोस्टमार्टम न कराने की मांग
घटना के बाद से ही दोनों मृतकों के परिजन व जानकार बीके अस्पताल की मॉर्चरी में जुटने शुरू हो गए। इस दौरान स्थानीय विधायक व श्रम राज्य मंत्री शिवचरण लाल शर्मा भी मौके पर पहुंचे। उनके सामने परिजनों ने मृतकों का पोस्टमार्टम न कराने की मांग की। इस पर मंत्री ने डॉक्टरों व संबंधित थाने की पुलिस से बात की और पोस्टमार्टम न कराने की बात कही, लेकिन बाद में पोस्टमार्टम कराने का फैसला लिया गया।
विज्ञापन




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें