फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Reasi Terror Attack: आंतकी हमले में ग्रेटर नोएडा की दो महिला व एक युवक भी घायल, छह जून को गए थे दर्शन करने

Mon, 10 Jun 2024 06:25 PM IST
आकाश दुबे माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा

सार

सभी मां वैष्णोदेवी के दर्शन करने के बाद शिवखोड़ी गए थे। परिजनों को एक दिन बाद अपनों के घायल होने की सूचना मिली। एक महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
Reasi Terror Attack - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू के रियासी में आतंकी हमले में घायल होने वालों में दो महिला और एक युवक ग्रेटर नोएडा के कुलेसरा गांव के रहने वाले हैं। सभी छह जून को मां वैष्णो देवी के दर्शन करने गए थे। माता के दर्शन करने के बाद तीनों शिवखोड़ी गए थे। वहां से वापस आते समय बस पर आतंकियों ने हमला कर दिया। घायलों में दो की हालत खतरे से बाहर है, लेकिन एक महिला का आईसीयू में इलाज चल रहा हैं। सोमवार को जानकारी मिलने के बाद परिजन भी जम्मू के लिए रवाना हो गए हैं।

विज्ञापन
Trending Videos

मूलरूप से मथुरा के राया क्षेत्र के भैंसरा गांव निवासी रोहित शर्मा अपने परिवार के साथ ग्रेटर नोएडा के कुलेसरा गांव में रहते हैं। वो ग्रेटर नोएडा की एक कंपनी में नौकरी करते है। उनकी भाभी मथुरा में रहती हैं। छह जून को उनकी भाभी लक्ष्मी देवी और पत्नी मीरा शर्मा मां वैष्णोदेवी के दर्शन करने गई थी। शाम को दिल्ली से ट्रेन पकड़ी थी। सात जून की शाम दोनों दर्शन करने के लिए माता वैष्णो देवी मंदिर पहुंची थी। 8 जून की सुबह दर्शन करने के बाद वो नीचे आई थी। साथ ही पड़ोस में रहने वाला बंटी भी था। मूलरूप से चंदोली के रहने वाले बंटी कैंटीन संचालक हैं।
विज्ञापन

मां वैष्णो देवी के दर्शन करने के बाद सभी शिवखोड़ी गए थे। उन्होंने कटरा से बस पकड़ी थी। रविवार को बस वापस आ रही थी। शाम करीब 6:15 बजे जम्मू के रियासी में आतंकियों ने बस पर हमला कर दिया। अंधाधुंध गोली बरसा दी। जिसके बाद बस खाई में जा गिरी। हादसे में नौ श्रद्धालुओं की मौत हो गई। जबकि 33 से अधिक घायल हैं। घायलों में ग्रेटर नोएडा के बंटी, लक्ष्मी देवी व मीरा शर्मा भी हैं। सोमवार को परिजनों को सूचना मिली। जानकारी मिलने पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी भी घायलों के परिजनों से मिलने पहुंचे। अफसरों ने परिजनों को हर संभव मदद उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया हैं। वहीं बंटी और लक्ष्मी व मीरा के परिजनों जम्मू के लिए रवाना हो गए है। मीरा के पति रोहित फ्लाइट से जम्मू पहुंचे। जबकि बंटी के पिता कार से रवाना हुए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें