फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टोली बनाकर यमुना में नहाने गए दो किशोरों की डूबकर मौत 

Thu, 04 Jun 2020 05:11 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली  
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

गौतमबुद्ध नगर जिले से दक्षिणी पूर्वी दिल्ली के कालिंदी कुंज स्थित यमुना नदी में नहाने गए दो किशोरों की डूबकर मौत हो गई। घर से 15 युवक टोली बनाकर मंगलवार को यमुना में नहाने के लिए पहुंचे थे। युवकों के साथ आए अन्य लड़कों ने दोनों के परिवारीजनों को घटना की जानकारी दी। 

विज्ञापन


मौके पर पहुंचे परिजनों ने स्थानीय पुलिस को घटना की जानकारी दी। बुधवार दोपहर में पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की सहायता से दोनों किशोर के शव बरामद कर उनके परिवार वालों को सौंप दिए। 

दक्षिणी पूर्वी दिल्ली डीसीपी आरपी मीणा ने बताया कि मंगलवार दोपहर में पुलिस को सूचना मिली की दो किशोर यमुना में नहाते समय डूब गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की सहायता से उनकी तलाश शुरू कर दी। 
विज्ञापन


अंधेरा होने के चलते शवों को ढूढ़ा नहीं जा सका। बुधवार सुबह से पुलिस और गोताखोरों ने प्रयास किया और दोनों के शव बरामद कर लिए। मृतक किशोर की पहचान नोएडा के छलेरा गांव के रहने वाले रोहित और कुनाल के रूप मे की गई है। 

दोनों नोएडा के ही सदरपुर के रहने वाले अपने साथियों के साथ यमुना में नहाने के लिए पहुंचे थे। वहीं अपने बच्चों के शव देखकर परिवारवालों का रो-रोकर बुरा हाल था।   

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें