सीबीएसई की ओर से बीते शुक्रवार को परीक्षा परिणाम जारी कर दिए गए। जिसके बाद देश के कई राज्यों से छात्रों के द्वारा आत्महत्या की खबरें सामने आईं। ताजा मामला दिल्ली का बताया जा रहा है। जहां पर 12वीं कक्षा की दो छात्रों ने आत्महत्या कर ली है। एक मामला सुल्तानपुरी से है तो वहीं दूसरा मामला हरि नगर का है।
मिली जानकारी के मुताबिक, सुल्तानपुरी इलाके में 12वीं कक्षा की एक छात्रा ने फांसी लगाकर जान दे दी। छात्रा के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। बताया जा रहा है कि छात्रा परीक्षा में फेल हो गई थी। परिणाम आने के बाद से छात्रा तनाव में थी। दूसरी तरफ हरि नगर इलाके में भी एक 12वीं कक्षा की छात्रा ने आत्महत्या कर ली है। छात्रा के परीक्षा में कम नंबर आए थे। जिससे वह परेशान हो गई थी और जिसके बाद छात्रा ने खुदकुशी कर ली। इस छात्रा के पास से भी पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।