फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Loni News: हाईकोर्ट ने दी राहत, लोनी रोड पर दो मंजिला पुराने हनुमान मंदिर को तोड़ने पर रोक

Sat, 13 May 2023 08:28 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

दिल्ली हाईकोर्ट ने लोनी रोड पर स्थित पुराने दो मंजिला हनुमान मंदिर के विध्वंस पर रोक लगा दी। अब इस मामले की अगली सुनवाई 9 अगस्त को होगी। 
विज्ञापन
दिल्ली हाईकोर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाईकोर्ट ने शुक्रवार को लोनी रोड पर स्थित पुराने दो मंजिला हनुमान मंदिर के विध्वंस पर रोक लगा दी। दिल्ली उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति तुषार राव गेदेला ने सुनवाई की अगली तारीख तक पीडब्ल्यूडी द्वारा जारी किए गए 3 मई के पत्र के तहत हनुमान मंदिर को हटाने के लिए किसी भी प्रतिवादी (सरकारी प्राधिकरण) द्वारा कोई कठोर कार्रवाई करने के लिए मना किया है।

विज्ञापन


जानकारी के लिए बता दें कि अदालत ने सुनवाई 9 अगस्त तय की है। अदालत दिल्ली सरकार और पीडब्ल्यूडी को मंदिर को गिराने या खाली करने से रोकने की मांग करने वाले प्रदीप कुमार शर्मा की याचिका पर सुनवाई कर रही है। शर्मा ने अदालत को बताया कि उनके अनुसार सरकारी रिकॉर्ड के अनुसार 1940 से बहुत पहले बने मंदिर की देखभाल और रखरखाव उनके परिवार द्वारा पिछले 60 वर्षों से अधिक समय से की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें