फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यवसायी से 27 लाख रुपये लूटने वाले दो दबोचे गए

Thu, 04 Dec 2014 01:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने व्यवसायी से 27 लाख रुपये लूट की गुत्थी को सुलझा लिया है। मामले में लूटपाट करने वाले दो बदमाशों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूट की रकम में से दो लाख रुपये बरामद किए गए हैं। आरोपियों का सुराग सीसीटीवी फुटेज से मिला था।
विज्ञापन


उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त मधुर वर्मा के अनुसार चांदनी चौक के व्यवसायी रामप्रकाश ने गोखले मार्केट से 10 अक्तूबर को 27 लाख रुपये की पेमेंट ली थी। पेमेंट लेकर जब वह गुप्ता मार्केट, मोरी गेट के पास पहुंचा तभी तीन-चार बदमाशों ने उसे घेर लिया था। बदमाशों ने उसे पीट-पीटकर घायल कर दिया और 27 लाख रुपये लेेकर फरार हो गए थे। कश्मीरी गेट थाना पुलिस मामला दर्जकर तफ्तीश कर रही थी। मामले की जांच के लिए एसीपी कोतवाली दवेश कुमार महला की देखरेख में विशेष टीम बनाई गई।

पुलिस ने घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगालने के बाद आरोपियों की पहचान करने के बाद निहाल हसन उर्फ संजय (36) और सुभाष सिंह (33) को पकड़ लिया। दोनों आरोपी बिहार के रहने वाले हैं। पूछताछ के बाद पता लगा कि गोखले मार्केट में काम करने वाला रवि उनके लिए मुखबिरी करता था। निहाल के खिलाफ पांच और सुभाष के खिलाफ दो आपराधिक मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें