घंटाघर मार्केट स्थित कपड़े की दो दुकानों में शनिवार आधी रात को आग लग गई। इससे लाखों रुपये कीमत का कपड़ा जलकर राख हो गया।
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची दमकल की तीन गाड़ियों पर तैनात स्टाफ ने आग पर काबू पाया। आग लगने का कारण बिजली के तारों में शार्ट-सर्किट होना माना जा रहा है।
एफएसओ एके सिंह ने बताया कि घंटाघर के पास मेन मार्केट में सतीश कुमार और नीरज मित्तल की रेडीमेड कपड़ों की दुकान है। रात करीब पौने 12 बजे शार्ट सर्किट से सतीश की दुकान में आग लग गई।