फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Turkman Gate Violence: अब तक 20 आरोपी गिरफ्तार, सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर पर हिंसा भड़काने के आरोप

Wed, 14 Jan 2026 12:34 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

इस मामले में पुलिस ने अब तक 20 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 50 से ज्यादा उपद्रवियों की पहचान हुई है। इनकी तलाश जारी है। पुलिस के मुताबिक बार-बार नोटिस देने के बाद भी कई सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर जांच में शामिल नहीं हो रहे। पुलिस अब उनकी भी तलाश कर रही है। 
विज्ञापन
Delhi Turkman Gate Violence - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तुर्कमान गेट इलाके के दरगाह फैज-ए-इलाही मस्जिद के पास अतिक्रमण हटाने के दौरान हुई हिंसा और उपद्रव के मामले में पुलिस ने मंगलवार रात दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान तुर्कमान गेट निवासी मोहम्मद इमरान (34) और सीताराम बाजार निवासी अदनान (28) के रूप में हुई है।

विज्ञापन

इस मामले में पुलिस ने अब तक 20 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 50 से ज्यादा उपद्रवियों की पहचान हुई है। इनकी तलाश जारी है। पुलिस के मुताबिक बार-बार नोटिस देने के बाद भी कई सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर जांच में शामिल नहीं हो रहे। पुलिस अब उनकी भी तलाश कर रही है। 

मध्य जिला पुलिस उपायुक्त निधिन वल्सन ने बताया कि उपद्रव के मामले में पुलिस लगातार छानबीन कर रही है। इसी कड़ी में जांच के लिए कुछ लोगों को हिरासत में लिया था। छानबीन में आरोपियों के खिलाफ हिंसा के सबूत मिले। उसके आधार पर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। बाकी तलाश जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें