फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया के माध्यम से धोखाधडी कर दो लाख दस हजार की लूट

Sat, 30 Sep 2017 09:52 AM IST
बयूरो/ अमर उजाला, एनसीआर
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
सोशल मीडिया के माध्यम से दो लोगों के साथ मारपीट कर पिस्तोल की नौंक पर 2 लाख 10 हजार रूपये लूटने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित के ब्यान पर एक नामजद सहित चार के विरूद्व धोखाधडी व लूटपाट सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।  
विज्ञापन
 

Social Media - फोटो : File Photo
फेसबुक व व्हाट्सएप पर जरनेटर बेचने के नाम पर की ठगी
आरोपी फरार हैं पुलिस का दावा है की जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जायेगा। पीड़ित सीतारात शर्मा व दयाराम माली निवासी सरदारा शहर जिला चुरू राजस्थान ने बताया की वह जरनेटर व डेकोरशन का कार्य करते हैं।   दयाराम ने बताया की उसने अपनी फेसबुक आईडी से राजू अग्रवाल नामक व्यक्ति की फेसबुक आईडी पर जरनेटर बेचने का मेसैज देखा, तो उसने राजू अग्रवाल से जरनेटर खरीदने की बात की, तो आरोपी ने उनसे व्हाट्सएप नंबर लिया।   जिसके बाद आरोपी राजू अग्रवाल ने दयाराम के व्हाट्सएप नंबर पर जरनेटर के कई फोटो भेजे। उनमें से उन्होंने 40 किलोवाट का एक जरनेटर पंसद किया। जिसकी कीमत 1 लाख 95 हजार रूपये तय हुई। पीड़ित ने बताया की आरोपी ने बात तय होने के बाद उन्हें गत 25 सितंबर को रिवा बुलाया।

जब वह रिवा पहुंचे तो फोन करने पर आरोपी ने उन्हें भिवाड़ी बुलाया। जब उन्होंने तावडू बाईपास पर पहुंच दोबारा आरोपी राजू अग्रवाल से बात की तो उसने बोला की आप वहीं पर रहे, मेरा आदमी आपको लेने आ रहा है।      
विज्ञापन

demo pic
सिलखो के जंगल में ले जाकर मारपीट पिस्तोल के बल पर की लूट
कुछ देर बाद बिना नंबर की एक बोलेरो गाड़ी में दो आदमी उनके पास आए और वह राजू अग्रवाल के पास ले जाने की बात कहकर अपने साथ ले गए। कुछ दूर चलने के बाद दो व्यक्ति रास्ते से उन्होंने और बैठा लिए। पीड़ित ने बताया की काफी दूर चलने पर उन्होंने एक बोर्ड पर रिको ऐरिया सिलखों पंचायत लिखा हुआ देखा।

उसके कुछ दूरी पर वह एक सुनसान जंगल में पहुंच गए और वहां आरोपियों ने उनके साथ मारपीट करते हुए पिस्तोल की नौंक पर उनके मोबाईल व 2 लाख 10 हजार रूपये छीन लिए। विरोध करने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर जंगल में गाड़ी से फेंक कर भाग गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के विरूद्व लूटपाट सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें