फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सवारी ले जाने से इनकार करने पर रिक्शा चालक की चाकू मारकर हत्या, दो गिरफ्तार

Sun, 18 Aug 2019 02:16 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

अशोक विहार इलाके में गंतव्य तक ले जाने से मना करने पर दो युवकों ने एक रिक्शा चालक की चाकू मारकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देकर दोनों आरोपी फरार हो गए। लेकिन पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को खंगालकर दोनों आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इस बाबत हत्या का मामला दर्ज कर जांच कर रही है। 

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार शुक्रवार रात करीब 12 बजे पुलिस को अशोक विहार फेज एक स्थित गुरुद्वारा के पास एक रिक्शा चालक को चाकू मारे जाने की जानकारी मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल रिक्शा चालक को इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। रिक्शा चालक के छाती में चाकू से वार किया गया था। 

मृतक की पहचान जेजे कॉलोनी वजीरपुर निवासी सोनू (35) के रूप में हुई। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल के आस पास लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को खंगाला। वजीरपुर गांव के राशन दुकान के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में दो युवक को चाकू लेकर भागते हुए देखा। 
विज्ञापन


युवकों की पहचान वजीरपुर औद्योगिक क्षेत्र निवासी रवि (18) और साहिल (18) के रूप में हुई। पहचान होने के बाद पुलिस ने उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी। शनिवार को पुलिस से आरोपियों को इलाके से गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल चाकू बरामद कर लिया।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि रिक्शा चालक ने उन लोगों को ले जाने से मना कर दिया था। इस बात पर उनके बीच हाथापाई हो गई। इसी दौरान उसकी छाती पर चाकू से हमला कर दोनों फरार हो गए। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें