फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षा के दौरान बात बढ़ी, पैरामिलिट्री फोर्स तक बुलाना पड़ा

Wed, 02 Apr 2014 12:15 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद के लोनी इलाके में यूपी बोर्ड का परीक्षा दे रहे कुछ छात्रों के बीच बात बढ़ी तो हंगामा शुरू हो गया। लोनी के किसान राष्ट्रीय इंटर कॉलेज में छात्रों की आपसी बहस थोड़ी तीखी हुई तो कॉलेज प्रशासन ने पुलिस बुला लिया। पुलिस छात्रों पर काबू पाने के लिए 10-12 छात्रों को पुलिस थाने ले आई।
विज्ञापन


पुलिस के पीछे-पीछे इन छात्रों के गांव वाले भी थाने तक पहुंच गए। और धीरे-धीरे मामला दो समुदाय का हो गया। दो गांव, दो समुदाय में बंट गए। दोनों समुदायों ने अपने गांव के छात्रों को छोड़ने की मांग की तो और पुलिस के खिलाफ नारे लगाने लगे। इसके बाद पुलिस ने इनपर लाठी बरसाना शुरू कर दिया और पुलिस थाने से दूर खदेड़ दिया।

इसके बाद दोनों समुदाय के लोग एक दूसरे पर पत्थर बरसाने लगे। इनमें एक समुदाय ने प्रॉपर्टी डीलर के ऑफिस में आग लगा दिया। चुनावी मौसम में मामला बिगड़ता देख पुलिस ने इलाके में आई पैरा मिलिट्री फोर्स को बुला लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामला इतना बढ़ गया है कि इलाके में तनाव है। कॉलेज के साथ-साथ थाने में पैरा मिलिट्री फोर्स के जवान तैनात हो गए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें