फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्मदिन की पार्टी मनाने जा रहे दो युवकों को आई ऐसी मौत, सोचा न होगा

Sun, 07 Oct 2018 09:09 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हरियाणा के सोनीपत में नेशनल हाईवे पर बहालगढ़ फ्लाईओवर के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से कार सवार दो दोस्तों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को बहालगढ़ रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन


चारों साथी जन्मदिन की पार्टी मनाने के लिए मुरथल ढाबे पर आ रहे थे। हादसे में मरने वाले दोनों युवक गुरुग्राम के रहने वाले है, जिनमें वह युवक भी शामिल है जिसका जन्मदिन था। वहीं दोनों घायल जम्मू कश्मीर के रहने वाले है। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।       

गुरुग्राम के पटेल नगर की गली नंबर-1 निवासी पुनित सैनी (23) का शुक्रवार को जन्मदिन था। पुनित शुक्रवार रात को अपने साथी पटेल नगर गुरुग्राम के ही मोहित (22) व मूलरूप से जम्मू की दुर्गा कॉलोनी फिलहाल पटेल नगर गुरुग्राम निवासी तुषार व मोहित कुमार के साथ पार्टी मनाने दिल्ली गया था। 
विज्ञापन


वहां से रात साढे़ तीन बजे खाना खाने के लिए उनका कार्यक्रम मुरथल आने का बन गया। वहां से वरना कार में सवार होकर चारों मुरथल के लिए चले। शनिवार सुबह करीब चार बजे जब वह बहालगढ़ फ्लाईओवर के पास पहुंचे तो साईं सेंटर के सामने अचानक उनकी कार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में कार पलट गई। 
 
विज्ञापन

हादसे के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया। राहगीरों ने मामले से पुलिस को अवगत कराया। सूचना के बाद तुरंत बहालगढ़ चौकी पुलिस मौके पर पहुंची, जहां पुनित सैनी व मोहित की मौत हो चुकी थी। वहीं मोहित कुमार व तुषार की हालत गंभीर बनी हुई थी। 

दोनों घायलों को तुरंत बहालगढ़ रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने दोनों साथियों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया। चारों साथियों ने गुरुग्राम स्थित एक निजी कॉलेज से बीटेक की पढ़ाई पूरी की थी। जिसके बाद से वह नौकरी की तलाश में थे।   

बहालगढ़ के पास अज्ञात वाहन ने कार को टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार दो साथियों की मौत हो गई और उनके दो अन्य साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। फिलहाल मृतक पुनित के पिता दिनेश के बयान पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।       
- नरेश कुमार, चौकी प्रभारी, बहालगढ़
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें