फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली-मेरठ हाईवे पर 10 किमी लंबा जाम, आठ घंटे रेंगते रहे वाहन, छह एंबुलेंस भी फंसीं

Sun, 07 Oct 2018 08:55 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
दिल्ली-मेरठ हाइवे पर लगा जाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रालोद की जन संघर्ष पदयात्रा को लेकर शनिवार को मेरठ रोड पर किया गया रूट डायवर्जन पूरी तरह से फेल हो गया। पद यात्रा के चलते गाजियाबाद में दिल्ली-मेरठ हाईवे पर दोनों ओर करीब 10 किमी लंबा जाम लग गया। इसमें छह एंबुलेंस भी फंसी रहीं। करीब आठ घंटे तक वाहन रेंगते रहे। 
विज्ञापन


ट्रैफिक पुलिस ने गाजियाबाद से मेरठ जाने वाले वाहनों को गंगनहर की पटरी से निकालने की तैयारी थी। लेकिन इसके बावजूद पुलिस ने सुबह 11 बजे तक हाईवे पर वाहनों को डायवर्ट नहीं किया। इससे वाहनों की लंबी कतार लग गई। 

दूरदराज से आए किसानों ने ट्रैक्टर मोदी मंदिर के सामने खड़े कर दिए। इससे हाईवे के दोनों ओर जाम की स्थिति बन गई। धीरे-धीरे वाहनों की कतार मुरादनगर और मेरठ बॉर्डर तक पहुंच गई। वाहन चालक आठ से नौ घंटे तक जाम से जूझते रहे। 
विज्ञापन


रालोद उपाध्यक्ष जयंत चौधरी का काफिला भी करीब दो घंटे तक जाम में फंसा रहा, जिसे किसी तरह बाहर निकाला गया। जाम में फंसी एक एंबुलेंस में गाजियाबाद की गर्भवती महिला थी, जिसे उतारकर पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया और डिलीवरी कराई गई। जाम की स्थिति को देख एसएसपी वैभव कृष्ण खुद मोदी नगर पहुंचे और उन्होंने वैकल्पिक रास्तों से वाहनों को निकलवाया। 
विज्ञापन

पीएम ने लाठीचार्ज करा किसानों पर दिखाया 56 इंच का सीना : जयंत चौधरी 

जन संघर्ष पद यात्रा के दौरान रालोद उपाध्यक्ष जयंत चौधरी ने कहा कि यूपी गेट पर किसानों पर लाठीचार्ज कराकर प्रधानमंत्री ने किसानों पर 56 इंच का सीना दिखाया है। किसान आंदोलन पर ऐसी कार्रवाई पहले कभी नहीं हुई है। मोदी सरकार किसानों की नहीं, पूंजीपतियों की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें