फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठीक न हुआ डीप फ्रीजर तो कंपनी कर्मियों को बनाया बंधक  

Tue, 18 Jul 2017 01:24 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जेवर
विज्ञापन
फाइल
विज्ञापन
जेवर कस्बे में ग्रेटर नोएडा से डीप फ्रीजर ठीक करने आए एक सर्विस सेंटर के दो कर्मचारियों को कस्बे के एक युवक ने फ्रिज ठीक न होने पर बंधक बना लिया। सर्विस सेंटर के कर्मचारी की शिकायत पर पुलिस ने टप्पल रोड से दोनों कर्मचारियों को मुक्त करा लिया है।
विज्ञापन


सर्विस सेन्टर के मालिक का आरोप है कि कस्बे के दुकानदार ने दोनों कर्मचारियों को फ्रिज ठीक न होने पर बंधक बना लिया। वहीं, दुकानदार ने आरोप लगाया कि उससे पहले भी फ्रिज को ठीक करने के नाम पर इसी सर्विस सेंटर के कर्मचारी सात हजार रुपये ले गए, लेकिन फ्रिज आज तक ठीक नहीं हुआ, जिसके बाद उसने सर्विस सेंटर के लोगों के आने तक उन्हें घर पर रोका हुआ था। 
विज्ञापन


सर्विस सेंटर से आए सलमान कि शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने दोनों कर्मचारियों को मुक्त करा लिया। बाद में दोनो पक्षों में समझौता हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें