फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की चपेट में आने से बच्चे समेत दो की मौत

Wed, 23 Jul 2014 03:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
सोमवार रात में ग्रेनो वेस्ट के चौगानपुर गोलचक्कर पर तेजी से जा रहे ट्रक की चपेट में आने से 12 साल के बच्चे समेत दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


मूलरूप से बिहार निवासी मुकेश ग्रेनो वेस्ट में दुकान पर नौकरी करता था और चौगानपुर गांव में किराए का कमरा लेकर रहता था। 12 साल का राजा हबीबपुर में रहता था। सोमवार रात में दोनों बाइक से कहीं जा रहे थे।

चौगानपुर गोलचक्कर पर तेजी से जा रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे मुकेश और राजा की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक का चालक फरार हो गया।
विज्ञापन


सूचना मिलने पर बिसरख पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्रक को कब्जे में ले लिया है। मृतक मुकेश के साले ने बिसरख कोतवाली में ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें