फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाट बाजार में चमका मम्मियों का हुनर

Wed, 23 Jul 2014 03:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा के सेक्टर-55 स्थित निजी होटल में मंगलवार को ‘नोएडा मॉम्स हाट बाजार' नाम की प्रदर्शनी में मम्मियों की कारीगरी जमकर चमकी।
विज्ञापन


इस दौरान 50 से अधिक मम्मियों द्वारा बर्नाई पोशाक, ज्वैलरी, कार्ड्स, गिफ्ट, राखियां समेत अन्य सामान को प्रदर्शित किया गया। इसकी शुरुआत सांसद डॉ. महेश शर्मा ने की।

कार्यक्रम में उनकी पत्नी डॉ. उमा शर्मा भी पहुंची। इस मौके पर फोनरवा अध्यक्ष एनपी सिंह भी मौजूद थे।

पहली बार आयोजित इस प्रदर्शनी में पाकिस्तान, कलकत्ता से लाए कच्चे माल से बनाए डिजाइनर वस्त्र, सोने, चांदी, डायमंड और आर्टीफीशियल ज्वैलरी, गिफ्ट और पैकिंग, क्राफ्ट, बच्चों को पढ़ाने के रोचक तरीके, राखियां समेत कई सामान प्रदर्शित किए गए।
विज्ञापन


इस दौरान लोगों ने खरीदारी भी की। इस मौके पर संस्थापिका श्रुति मित्तल ने कहा कि शादी के बाद महिलाएं घर के कामकाज तक ही सीमित रह जाती हैं। यह एक ऐसा प्लेटफार्म है, जिसमें महिलाएं अपने हुनर को लोगों के सामने रख सकती हैं और आत्मनिर्भर बन सकती हैं।
विज्ञापन


महिला के रुपये चोरी
प्रदर्शनी में एक महिला के करीब 18 हजार रुपये चोरी हो गए। श्रुति मित्तल ने बताया कि मामले की शिकायत पुलिस को दी गई है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाली है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें