दिल्ली पुलिस ने ओडिशा के दो सुपारी किलर्स को गिरफ्तार किया है। इनकी गिरफ्तारी दक्षिण पूर्व जिले के स्पेशल स्टाफ ने एमबी रोड के अंबेडकर बस स्टैंड के पास से की।
बाबू साहू गैंग गिरोह के इन दोनों शॉर्प शूटरों शुक्रवार को गिरफ्तार करने के बाद शनिवार को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उन्हें तीन दिन की ट्रांजिट रिमांड पर ओडिशा पुलिस उन्हें अपने साथ ले गई।
इनकी पहचान ओडिशा के गांव उप्पर बारऊआ जेजपुर निवासी शेख जुबेर (27) और गांव रासूलाबाद जिला केंद्रपाड़ा निवासी शेख अब्दुल रहमान (29) के रूप में हुई। दोनों ओडिशा में कॉन्ट्रैक्ट किलिंग कर यहां तिगड़ी इलाके में छिपकर रह रहे थे।