ग्रेटर नोएडा के लिबर्टी शोरूम के व्यापारी से 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इसकी गिरफ्तारी जैतपुर गांव से हुई।
पुलिस के मुताबिक आरोपी एक कूरियर कंपनी में काम करता था और एक पार्सल देने के दौरान ही वह व्यापारी का मोबाइल नंबर ले गया था। बताया जा रहा है कि आरोपी हत्या के मामले में कुछ दिन पहले ही जेल से छूटकर आया था।
मामले की जानकारी देते हुए सीओ अनुराग सिंह ने बताया, "गामा-दो निवासी व्यापारी मनोज कुमार का जगत फार्म में जूता का शोरूम है। बुधवार रात को किसी शख्स ने उन्हें फोन करके 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी।"