फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस के हत्थे दो सुपारी किलर चढ़े

Sun, 18 May 2014 02:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस ने ओडिशा के दो सुपारी किलर्स को गिरफ्तार किया है। इनकी गिरफ्तारी दक्षिण पूर्व जिले के स्पेशल स्टाफ ने एमबी रोड के अंबेडकर बस स्टैंड के पास से की।
विज्ञापन


बाबू साहू गैंग गिरोह के इन दोनों शॉर्प शूटरों शुक्रवार को गिरफ्तार करने के बाद शनिवार को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उन्हें तीन दिन की ट्रांजिट रिमांड पर ओडिशा पुलिस उन्हें अपने साथ ले गई।

इनकी पहचान ओडिशा के गांव उप्पर बारऊआ जेजपुर निवासी शेख जुबेर (27) और गांव रासूलाबाद जिला केंद्रपाड़ा निवासी शेख अब्दुल रहमान (29) के रूप में हुई। दोनों ओडिशा में कॉन्ट्रैक्ट किलिंग कर यहां तिगड़ी इलाके में छिपकर रह रहे थे।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

ओडिशा के रहने वाले हैं दोनों

दक्षिण पूर्व जिले के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त पी. करुणाकरन के मुताबिक पकड़े गए आरोपियों ने बताया कि गैंग का सरगना बाबू शाहू बिजनेसमैन, ट्रांसपोर्टर, बिल्डर जैसे बडे़ लोगों की हत्या की सुपारी लेता है।

ये दोनों उसी के कहने पर हत्या करते थे। आरोपियों ने हाल ही में सउदी अरब के शेख शाहुजन की हत्या की थी। यह सुपारी प्रॉपर्टी विवाद को लेकर उसके चाचा कलीम ने दी थी।

शाहुजन की हत्या करने के बाद दोनों पांच-छह दिन पहले ट्रेन से दिल्ली आ गए थे। आरोपियों ने बताया कि रंगदारी वसूलने के लिए वे बम विस्फोट कर व्यापारियों को डराते थे।

आरोपी शेख अब्दुल रहमान के खिलाफ बम धमाके, हत्या, डकैती और अपहरण और हत्या जैसे गंभीर अपराध के दस अपराधिक मामले दर्ज हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें